back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल ने लोगांे को कोरोना वैक्सीन के प्रति किया जागरूक

विजयपुर, 23 मई (हि.स.)। जम्मू कश्मीर पैंथर्स पार्टी के वरिष्ठ नेता यशपाल कुंडल ने रविवार को क्षेत्र के लोगों से कोरोना की वैक्सीन लेने का आग्रह किया। उन्होंने विजयपुर स्थित अपने आवास पर एक प्रेस वार्ता के दौरान लोगों से यह आग्रह किया। कुंडल ने कहा की कोरोना वायरस ने दुनिया में हाहाकार मचा रखा है। देश के कई राज्यों की तरह ही केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में भी कोरोना कर्फ्यू चल रहा है। उन्होंने लोगो से अपने घरों में रहकर कोरोना को हराने की अपील की है। कुंडल ने लोगों से अपील की है कि लोग कोरोना कर्फ़्यू का पूरी तरह से पालन करें व बिना वजह अपने घरों से बाहर ना निकलें। कोरोना को हराने के लिए 2 गज की दूरी व अपने घर में ही रहना सबसे ज्यादा सुरक्षित है। जान है तो जहान है। आइए सब मिलकर कोरोना को हराएं। कोरोना वायरस की महामारी के खिलाफ सारी दुनिया जंग लड़ रही है। वहीं कुंडल ने कहा की कोरोना के प्रसार को रोकने में प्रशासन पूरी तरह से विफल साबित हुआ है। दिन प्रतिदिन मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। प्रशासन के पास खोखले वादों के अलावा कुछ भी नहीं है। इसलिए सभी लोग अपना ध्यान खुद रखें। कुंडल ने कहा की कोरोना को हराने के लिए जागरूकता एवं सतर्कता बहुत ही आवश्यक है। सावधानी एवं संयम बरतकर ही इस बड़े खतरे को टाला जा सकता है। अपने आसपास सफाई का ध्यान रखें। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

Justice Yashwant Verma Resign: कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, महाभियोग की प्रक्रिया के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा...

Pawan Khera Bail: Telangana High Court से मिली अग्रिम जमानत, Himanta Biswa Sarma की पत्नी की FIR का मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ी...

RR vs RCB: गुवाहाटी में रन बरसने तय, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 का 16वां...

Stock Market Today: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में शानदार उछाल, Sensex 428 अंक चढ़ा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 10 अप्रैल को भारतीय शेयर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵