back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ओलंपिक काउंटडाउन : सौरभ और मनु ने कम समय में हासिल किया मुकाम (प्रोफाइल)

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के दो पिस्टल निशानेबाज सौरभ चौधरी और मनु भाकर ने काफी कम समय में नाम कमाया और मुकाम हासिल किया है जिसे टॉप एथलीटों को पूरा करने में जिंदगी लग जाती है। मेरठ के एक गांव से आने वाले 10 मीटर एयर पिस्टल शूटर सौरभ ने व्यक्तिगत और मिश्रित टीम इवेंट में आठ विश्व कप स्वर्ण जीते हैं जिसमें 2018 एशिर्या खेलों में स्वर्ण हासिल करना शामिल है जबकि मनु ने नौ जीते हैं। टोक्यो ओलंपिक में पिस्टल वर्ग में इन दोनों की जोड़ी पर भारत को पदक लाने की उम्मीद है। सौरभ और मनु फिलहाल क्रोएशिय में ट्रेनिंग कर रहे हैं। सौरभ के कोच अमित शिएओरन जो बागपत जिले के बेनोली गांव में एक छोटा शूटिंग रेंज चलाते हैं उन्होंने खेल के प्रति सौरभ की निष्ठा को याद किया। अमित ने आईएएनएस से कहा, सौरभ साईकिल लेकर मेरे रेंज में आते थे जो उनके घर से 12 किमी की दूरी पर था। जहां सभी लोग साढे दस बजे तक अपने ट्रेनिंग पूरी करते थे वहीं सौरभ एक बजे तक ट्रेनिंग करते रहते थे। मैंने कई बार उन्हें चेतावनी दी थी कि उन्हें हीट स्ट्रोक हो सकता है लेकिन वह अपने लक्ष्य पर बढ़ते रहे। दूसरी ओर मनु ने भी काफी सफलता हासिल की। क्वालीफिकेशन में 25 मीटर स्पोटर्स पिस्टल इवेंट में 593 का स्कोर कर वह छठे स्थान पर रहीं। मनु ने 2019 और 2021 में बेहतर किया, विशेषकर सौरभ के साथ मिक्सड टीम इवेंट में जहां उन्होंने इस बात के संकेत दिए कि वह टोक्यो के लिए पूरी तरह तैयार हैं। –आईएएनएस एसकेबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...