back to top
19.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यमुनानगर: अभाविप ने स्थापना दिवस पर पौधारोपण किया

यमुनानगर, 09 जुलाई (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष पर यमुनानगर के सभी नगर इकाइयों में शुक्रवार को पौधारोपण कर के विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया। यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम के महापौर मदन चौहान ने पौधा रोपित कर के पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया।

जगाधरी नगर मंत्री देवांग छाबड़ा ने बताया कि विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा राष्ट्रवादी छात्र संगठन है जो छात्र कार्य के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी अपनी अहम भूमिका निभाता है। विद्यार्थी परिषद के 73 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष पर यमुनानगर जिले की सभी ईकाईयों में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पौधारोपण अभियान चलाते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, यमुनानगर ने सात हजार तीन सौ पौधे लगाने का संकल्प लिया है जिसे आने वाले दिनों में पूरा किया जाएगा।

इस अभियान में यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम के मेयर मदन चौहान,अभाविप हरियाणा के पूर्व प्रांत अध्यक्ष व वर्तमान में राष्ट्रीय कार्यकारणी के विशेष आमंत्रित सदस्य प्रा.राजेंद्र धीमान,यमुनानगर जिला प्रमुख विजेंद्र सिह,डाॅ. जितेंद्र शर्मा,छात्र कार्यकर्ता अभय यादव, पारस सिंह,नंदिनी आदि कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया।

हिन्दुस्थान समाचार/अवतार/संजीव

Advertisementspot_img

Also Read:

हरियाणा में अब 22 नहीं 23 जिले होंगे, 23वां जिला बना हांसी, CM नायब सिंह सैनी ने किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हरियाणा राज्य में अब 22 नहीं, बल्कि 23 जिले होंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हांसी विकास रैली के दौरान हांसी...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...