back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खेत में सब्जी की रखवाली कर रहे किसान की हत्या, चुनावी रंजिश की आशंका

गाजीपुर, 23 मई (हि.स.)। खानपुर थाना क्षेत्र के पटना गांव के एक खेत में शनिवार की देर रात को झोपड़ी में सो रहे किसान की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। रविवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई। ग्रामीणों में चुनावी रंजिश को लेकर हत्या की चर्चा बनी हुई है। खानपुर थाना क्षेत्र के पटना गांव निवासी किसान राजाराम निषाद (70) सब्जी की खेती किए हुए थे। रखवाली करने के लिए वह खेत में ही झोपड़ी डालकर रहते थे। रविवार को उनका शव खून से लथपथ हालत में परिजनों को मिला। घटनास्थल पर ही कुल्हाड़ी पड़ी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल की छानबीन की। पुलिस अधीक्षक सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि जांच के दौरान कुछ ग्रामीणों से यह पता चला है कि राजाराम की हत्या चुनावी रंजिश को लेकर की गई हे। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की छानबीन की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीराम

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵