back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विंबलडन में कैरोलिना की शानदार पारी, कहा सोचा न था कि यहां तक पहुँचूंगी

लंदन, 9 जुलाई (आईएएनएस)। चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा का कहना है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वह विंबलडन में इतनी दूर तक आ जाएंगी। प्लिस्कोवा अपने पहले ऑल इंग्लैंड क्लब फाइनल में पहुंची हैं। प्लिस्कोवा ने 2016 के बाद से अपने पहले ग्रैंड स्लैम फाइनल में जगह बनाई है। करोलिना ने गुरुवार को बेलारूस की आर्यना सबलेंका को तीन सेटों में हराने के बाद कहा, मैंने कभी फाइनल में जाने के बारे में नहीं सोचा था।

प्लिस्कोवा को 2016 यूएस ओपन में अपने एकमात्र पूर्व प्रमुख फाइनल में पहुंचने में लगभग पांच साल हो चुके हैं, जो वह जर्मनी की एंजेलिक कर्बर से हार गई थी। करोलिना ने 2021 सीजन की धीमी शुरूआत के बारे में कहा, मुझे लगता है कि मैं इस साल की शुरूआत में सुपर टफ खिलाड़ियों के खिलाफ खेल रही थी।

ऐसा नहीं है कि मैं हमेशा खराब खेल रही थी। कभी-कभी आप बस थोड़ा मिस कर रहे होते हैं लेकिन आप कुछ भी गलत नहीं कर रहे होते हैं। मुझे लगता है कि कभी-कभी बस वहां बने रहना बहुत महत्वपूर्ण है, जो मैंने किया है। विंबलडन के फाइनल में शनिवार को कैरोलिना का सामना दुनिया की नम्बर-1 खिलाड़ी एश्ले बार्टी से होगा। –आईएएनएस जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵