back to top
27.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब तीन लाख सालाना आय वाले परिवार के बच्चों को भी मिलेगा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ

बलरामपुर, 08 जुलाई (हि.स.) । मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ अब वह बच्चे भी उठा सकेंगे जिनके परिवार या संरक्षक की वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक है। इससे पहले इस योजना का लाभ दो लाख रुपये सालाना आय वाले परिवारों के बच्चों को ही दिए जाने का प्रस्ताव था। वार्षिक आय का दायरा बढ़ा दिए जाने से अब अधिक से अधिक बच्चों को योजना का लाभ मिलेगा ।

जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने गुरुवार को बताया कि कोरोना काल के दौरान मार्च 2020 से अनाथ हुए बच्चों के भविष्य को संवारने, आर्थिक और शैक्षिक मदद पहुंचाने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गयी है। इसी को लेकर शासन द्वारा भेजे गये पत्र में कहा गया है कि अब इस योजना के दायरे में ऐसे परिवारों के अनाथ हुए बच्चों को भी शामिल किया जाए जिनके परिवार की सालाना आय तीन लाख रुपये तक है।

क्या है बाल सेवा योजना

कोविड काल (मार्च 2020 से) में अपने माता-पिता या दोनों में से किसी एक को खोने वाले बच्चों के जीवन को संवारने के लिए ‘उप्र मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना’ शुरू की गयी है। इसके अलावा इस योजना का मूल उद्देश्य परेशान बच्चों को तत्काल मदद पहुंचाना और उनको गलत हाथों में जाने से बचाना है। इस योजना के तहत अनाथ हुए बच्चों के भरण-पोषण, शिक्षा, चिकित्सा आदि की व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा गया है। शून्य से 18 साल के ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता में से किसी एक की मृत्यु कोविड काल में हो गयी हो और वह परिवार का मुख्य कर्ता हो और वर्तमान में जीवित माता या पिता सहित परिवार की आय दो लाख रुपये प्रतिवर्ष से अधिक न हो को ही योजना में शामिल किया जायेगा। इसी शर्त को अब परिवर्तित कर तीन लाख रुपये आय सीमा कर दी गयी है । जिससे कई और पीड़ित परिवार के बच्चे भी योजना में शामिल हो सकेंगें। योजना की श्रेणी में आने वाले बच्चों के वैध संरक्षक के बैंक खाते में 4000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।

हिन्दुुस्थान समाचार/प्रभाकर

Advertisementspot_img

Also Read:

यामानाशी से भी खूबसूरत हमारा यूपी! जापान में CM योगी बोले- निवेश के लिए सबसे बेहतर जगह है उत्तर प्रदेश

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath इन दिनों जापान दौरे पर हैं। उन्होंने जापान के Yamanashi Prefecture में आयोजित प्रेस...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵