back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तम्बाकू उत्पादों की बिक्री के लिए लाइसेंसिग पर जताई आपत्ति

मेरठ, 08 जुलाई (हि.स.)। तम्बाकू उत्पादों की बिक्री के लिए लाइसेंस अनिवार्य करने के मसौदे पर गुरुवार को टोबैको प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने कड़ी आपत्ति जताई है। नगर आयुक्त और महापौर से मिलकर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने लाइसेंसिंग प्रक्रिया का कड़ा विरोध किया।

टोबैको प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनू मग्गू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त मनीष बंसल और महापौर सुनीता वर्मा को मांग पत्र देकर तम्बाकू उत्पादों की बिक्री के लिए लाइसेंसिंग अनिवार्य करने का कड़ा विरोध जताया गया।

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार के शहरी विकास विभाग ने 08 जून को लाइसेंसिंग प्रक्रिया का मसौदा प्रस्ताव जारी किया है। इस प्रस्ताव में शहर में पान, बीड़ी, सिगरेट आदि तम्बाकू उत्पाद बेचने वाले रिटेलर्स के लिए अलग लाइसेंस लेना अनिवार्य किया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार के इस कदम से छोटे रिटेलर्स की आजीविका बुरी तरह से प्रभावित होगी और वे भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएंगे। ऐसे कदमों से अशिक्षित छोटे रिटेलर्स का प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न किया जाएगा। इससे लाइसेंस राज की वापसी हो जाएगी। कोरोना काल में रिटेलर्स का व्यापार वैसे ही चौपट हो चुका है। अब इस प्रकार की मार से ये लोग बर्बाद हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण गरीब दुकानदारों का उत्पीड़न बढ़ेगा। सरकार को इस मसौदा प्रस्ताव पर पुनर्विचार करना चाहिए।

हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

समाजवादी पार्टी में अंदरूनी टकराव, मेरठ में जिलाध्यक्ष ने अपने ही नेताओं को बताया ‘चोर’, यह है वजह

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के भीतर अंतर्कलह सामने आई है।...
spot_img

Latest Stories

फिल्म Dhurandhar ने बदली Sara Arjun की किस्मत, हसीना ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सारा अर्जुन (Sara Arjun) फिल्म...

छोटे मामलों में अब नहीं होगी जेल नहीं: जानिए क्या है जन विश्वास बिल… जो लोकसभा में हुआ पेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की कानूनी व्यवस्था को आसान...

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले...

सोशल मीडिया पर छाया Kiara Advani का ग्लैमरस लुक, बॉडीकॉन ड्रेस में किया कातिलाना पोज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵