back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हमीरपुर में तीन ग्राम प्रधान नहीं ले सकेंगे शपथ

हमीरपुर, 23 मई (हि.स.)। शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के मुताबिक जिले के तीन ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले सकेंगे। यहां दो-तिहाई भी पंचायत सदस्य निर्वाचित नहीं हो पाए हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश शासन ने 25 व 26 मई के बीच ग्राम पंचायतों के गठन का निर्देश जारी किया है। जिले की 330 ग्राम पंचायतों में प्रधान और सदस्यों का निर्वाचन हुआ था। लेकिन सदस्यों की संख्या दो तिहाई से कम होने के चलते केवल 227 ग्राम पंचायतें ही संगठित हो पाई हैं। शासन के आदेश पर संगठित ग्राम पंचायतों के प्रधान और सदस्यों की शपथ 25 और 26 मई को वर्चुअल माध्यम से कराई जाएगी। इससे पूर्व सोमवार को ग्राम पंचायतों के संगठन की अधिसूचना जारी की जाएगी। शपथ दिलाने के लिए प्रशासन द्वारा अधिकारी नामित किए जाएंगे। उसके बाद हस्ताक्षरित प्रधानों के शपथ पत्र डीपीआरओ कार्यालय और सदस्यों के शपथ पत्र खंड विकास अधिकारी कार्यालय में जमा कराए जाएंगे। वहीं, शपथ के एक दिन बाद 27 मई को ग्राम पंचायत की पहली बैठक कराने के आदेश है। सीडीओ ने बताया कि बैठक में शामिल होने वाले प्रधानों व सदस्यों को अपनी कोरोना जांच करानी होगी। तभी वह बैठक में प्रतिभाग कर सकेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

घूमिए भारत का वो गांव जहां बिना दुकानदार की चलती हैं दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दौर में जहां धोखाधड़ी, चोरी और फरेब आम बात हो गई है, वहीं भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य नागालैंड का एक...
spot_img

Latest Stories

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵