back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चक्रवाती बारिश के बाद से वसई विरार में हो रही दूषित जलापूर्ति

मुंबई, 23 मई, (हि. स.)। पालघर में ताउते तूफान से उपजी समस्याएं कम होने के बजाय बढ़ती जा रही हैं। पहले बारिश, फिर बिजली और अब घरों में दूषित जलापूर्ति होने से लोगों की परेशानी दोगुनी हो गई है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम में शासन और प्रशासन की व्यस्तता के बीच वसई तालुका में दूसरी बीमारियों के पनपने का खतरा बढ़ता जा रहा है। अच्छी चिकित्सा की कमी के बीच गंदगी व दूषित जलापूर्ति लोगों के सामने बड़ी परेशानी बनकर सामने आई है। लोगों का आरोप है कि वसई विरार मनपा की लापरवाही के चलते इन दिनों शहर में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। पानी इतना गंदा है कि गर्म करने के बाद भी उससे गंदी महक नहीं जा रही है। जानकारी के अनुसार 17 – 18 मई को आए ताउते तूफान ने वसई विरार को काफी प्रभावित किया है। तूफान की वजह से कई घरों की छतें उड़ गईं, तो जगह जगह सड़कों पर सैकड़ों पेड़ गिर गए। तूफान से सबसे ज्यादा नुकसान बिजली विभाग को पहुंचा है। वसई विरार में बिजली के कई पोल गिरने से यहां तीन दिनों तक बिजली आपूर्ति ठप रही। जिससे लोग काफी परेशान हुए। इन दिनों शहर में गंदे पानी की सप्लाई ने जनता की परेशानी और बढ़ा दी है। वसई तालुका भर में पिछले दो दिनों से लोगों के घरों में मनपा की पाइप लाइन से मटमैला व गंदा पानी आ रहा है। लोग पानी पीने से घबरा रहे हैं। पानी को गर्म करने पर भी उससे अजीब सी महक आ रही है। लोगों को पीने के लिए मिनरल वाटर खरीदना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि मनपा में शिकायत करने पर भी इस समस्या का अभी तक हल नहीं निकला है। मनपा को पानी के टैंक व जलकुंभ की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। नहीं तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। गंदे पानी पीने से डेंगी, मलेरिया, खांसी, पेट दर्द, जलन जैसी कई बीमारियां फैल सकती हैं। जो कोरोना काल में लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती हैं। वहीं, वसई विरार मनपा के जलापूर्ति विभाग के अभियंता सुरेंद्र ठाकरे का कहना है कि बारिश के दौरान नदियों का मटमैला पानी डैम में मिल जाने से यह समस्या हुई है। लेकिन उसे फिल्टर कर दिया गया है। अब गंदा पानी नहीं आएगा। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप

Advertisementspot_img

Also Read:

Cyclone Senyar का खतरा बढ़ा: कुछ ही घंटों में लैंडफॉल, अंडमान–तमिलनाडु–केरल में अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार देर रात बड़ा अपडेट जारी करते हुए बताया कि मलक्का जलडमरूमध्य के ऊपर बना...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵