back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़वानी जिले में मिले कोरोना 19 नये मामले

बड़वानी, 21 मार्च (हि.स.)। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बीते एक सप्ताह से लगातार इजाफा देखने को मिल है। इसी क्रम में जिले में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 19 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 86 हो गई है। बड़वानी की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनीता सिंगारे ने रविवार को बताया कि जिले में बीते 24 घंटे में प्राप्त रिपोर्ट में 19 नये लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि 274 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 3134 हो गई है। हालांकि, यहां अब तक 3017 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें छह मरीज रविवार को स्वस्थ हुए हैं। अब जिले में सक्रिय मरीज 86 है, जिनका उपचार जारी है। वहीं, जिले में अब तक 31 लोगों की कोरोना के चलते मृत्यु हुई है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें बड़वानी का 60 वर्षीय पुरुष, 29 वर्षीय पुरुष, 58 वर्षीय पुरुष, 68 वर्षीय पुरुष, तलून का 54 वर्षीय पुरुष, फुलजुवारी की 26 वर्षीय महिला, अंजड़ का 56 वर्षीय पुरुष, 33 वर्षीय पुरुष, बलवाड़ी का 65 वर्षीय पुरुष,सेंधवा का 33 वर्षीय पुरुष, 33 वर्षीय महिला, 33 वर्षीय पुरूष, 27 वर्षीय पुरुष, पानसेमल का 58 वर्षीय पुरुष, रेहगुन का 40 वर्षीय पुरुष, पाटी का 60 वर्षीय पुरुष, जूनापानी का 65 वर्षीय पुरुष, 38 वर्षीय पुरुष, 35 वर्षीय महिला शामिल है। हिन्दुस्थान समाचार/मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵