back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दो दिन की बारिश ने खोल दी कुंभ कार्यों की गुणवत्ता की पोल

हरिद्वार, 22 मई (हि.स.)। महाकुंभ से एक महीना पहले बनाए गए हाईवे की गुणवत्ता की पोल अब खुलने लगी है। हरिद्वार में हुई 2 दिन की बारिश के बाद जगह-जगह सड़क धंस रही है। इसके कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन की बरसात ने हाईवे पर कुंभ के दौरान हुए जल्दबाजी के काम की लापरवाही सामने ला दी है। हरिद्वार के शंकराचार्य चौक से ज्वालापुर की तरफ आते ही फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड धंस गई है। अभी तो कोरोना के कारण कर्फ्यू लगा हुआ है, जिससे वाहनों की आवाजाही बहुत कम है। आवाजाही कम होने पर भी सड़क धंसने लगी है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि महाकुंभ के दौरान किस गुणवत्ता के काम किए और कराए गए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कुंभ में ज्यादातर काम आनन-फानन में हुए हैं। इसका परिणाम जरा सी बारिश में दिखाई देने लगा है। हरिद्वार में हुई बारिश से हरिद्वार में कई जगह पर सड़कें धंसने की घटनाएं हुई हैं। हरिद्वार में कराए गए सभी कार्यों की हालत एकदम खस्ता है। फिलहाल, अधिकारियों ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵