back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में कोरोना से जुड़ी दवाओं की कालाबजारी रोकने के लिए उपराज्यपाल ने सरकार को दिए निर्देश

नई दिल्ली, 22 मई (हि. स.)। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने कोरोना संक्रमण के उपचार में प्रयोग होने वाली दवाओं की कालाबाजारी रोकने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। इसके मद्देनजर शनिवार को दिल्ली के उपराज्यपाल और डीडीएमए के अध्यक्ष अनिल बैजल ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है। उपराज्यपाल की तरफ से दिल्ली सरकार को दिए गए निर्देशों कहा गया है कि लोगों को कोरोना संक्रमण के इलाज से संबंधित आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएं और यह भी सुनिश्चित किया जाए कि डीलरों या विक्रेताओं द्वारा ऐसी दवाइयों पर ज्यादा मूल्य न लिया जाए। साथ ही दवाओं की कालाबाजारी न हो ये भी सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही डीडीएमए की ओर से जारी आदेश के अनुसार, दिल्ली में कोरोना के इलाज से संबंधित आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने वाले सभी अधिकृत डीलर, खुदरा विक्रेता और विक्रेता आम जनता के लिए अपने व्यावसायिक परिसरों में विशिष्ट स्थानों पर दवाओं के स्टॉक और उनके दाम की जानकारी प्रदर्शित करेंगे। स्टॉक की स्थिति दिन में चार बार सुबह 10 बजे, दोपहर 2 बजे, शाम 6 बजे और रात 9 बजे अपडेट करनी होगी। उपराज्यपाल की तरफ से यह भी निर्देश दिया है कि कोरोना से संबंधित उपकरणों और मशीनों जैसे पल्स ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन ,सिलेंडर और ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर आदि के संबंध में एक समान आदेश जल्द से जल्द जारी किया जाए। फिलहाल दिल्ली में कोरोना का संकट कम हो रहा है। शनिवार को दिल्ली सरकार की तरफ से जारी किये गये बुलेटिन के आधार पर बीते 24 घंटे में यहां कोरोना संक्रमण के कारण 182 लोगों की मृत्यु हुई है। जोकि बीते कई दिनों में सबसे कम संख्या है। वहीं संक्रमण दर 3.58 प्रतिशत पर पहुंच गई है।दिल्ली में कोरोना की रफ़्तार काफी कम हो गई है।पिछले 24 घंटे में सिर्फ 2200 केस आए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लेकिन इसका मतलब ये न समझा जाए कि कोरोना का खतरा टल गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ श्वेतांक

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...