back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

साउथ फिल्मों के मशहूर निर्माता बीए राजू का निधन

सुरभि सिन्हा साउथ फिल्मों के मशहूर निर्माता एवं पत्रकार बीए राजू का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वह 57 साल के थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। बीए राजू ने प्रेमालो पावनि कल्याण , चैंटिगाडू , प्रेमीकुलु , लवली और वैसाखम जैसी साउथ की कई फ़िल्में प्रोड्यूस की हैं, जिन्हें दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया। बीए राजू अपने पीछे अपने दो बेटों को छोड़ गए है। बीए राजू की पत्नी की मौत कुछ साल पहले ही हो गई थी। उनकी पत्नी बी जया भी जानी-मानी फिल्म निदेशक थीं। वहीं अब बीए राजू के आकस्मिक निधन से उनका परिवार सदमे में हैं। वहीं सोशल मीडिया पर बीए राजू के तमाम चाहनेवाले उन्हें श्रंद्धाजलि अर्पित कर रहे हैं। साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने बीए राजू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया-; ‘बीए राजू गारू के आकस्मिक निधन की खबर झेल नहीं पा रहा हूं। मैं उन्हें अपने बचपन से जानता था। हमने कई सालों का सफर एक साथ तय किया है। मैंने उनके साथ बेहद करीब से काम किया है। वह बेहद प्रोफेशनल व्यक्ति और दिल से बेहद जैंटलमैन और सिनेमा को लेकर काफी जुनूनी थे। हमारा परिवार उनकी दुनिया थी। यह हमारे परिवार और मीडिया जगत के लिए एक बेहद बड़ा झटका है।आपकी आत्मा को शांति मिले राजू गारू, आप बहुत याद आओगे। आपको ढेर सारा प्यार और इस मुश्किल वक्त में आपके बेटे को भगवान हिम्मत दें ।’ महेश बाबू के अलावा उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर, काजल अग्रवाल, जूनियर एनटीआर और कई साउथ सितारों ने फिल्म निर्माता बीए राजू के निधन पर शोक व्यक्त किया है। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵