back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पर्सनल लोन गाइड: ₹12 लाख पर कितनी होगी EMI, कौन-सा बैंक है सबसे बेस्ट

कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन का शानदार मौका मिल रहा है। सरकारी और निजी बैंक दे रहे सस्ते विकल्प। ₹12 लाख के लोन पर EMI और ब्याज में बड़ा अंतर, सही बैंक चुनकर करें बड़ी बचत।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप पर्सनल लोन लेने की योजना बना रहे हैं और कम ब्याज दर पर सबसे सस्ता विकल्प तलाश रहे हैं, तो अप्लाई करने से पहले सही जानकारी होना बेहद जरूरी है। ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस, अन्य चार्ज और पात्रता शर्तें समझकर ही फैसला लेना चाहिए। फिलहाल देश के कुछ सरकारी और निजी बैंक आकर्षक ब्याज दरों पर पर्सनल लोन ऑफर कर रहे हैं, जिससे ग्राहकों की EMI का बोझ कम हो सकता है।

सबसे सस्ती दर पर पर्सनल लोन किसे मिलता है?

बैंकों की सबसे कम ब्याज दरें हर ग्राहक को नहीं मिलतीं। आमतौर पर जिन ग्राहकों का सिबिल स्कोर 800 या उससे अधिक होता है, उन्हें ही सबसे सस्ती दर पर पर्सनल लोन दिया जाता है। इसके अलावा स्थिर आय, नौकरी या व्यवसाय की प्रोफाइल और बैंक के साथ पुराना संबंध भी अहम भूमिका निभाता है। हालांकि अंतिम निर्णय बैंक के विवेक पर निर्भर करता है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र और पंजाब एंड सिंध बैंक का ऑफर

सरकारी बैंकों में बैंक ऑफ महाराष्ट्र इस समय सबसे सस्ती ब्याज दरों में शामिल है। बैंक 8.75 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर पर्सनल लोन दे रहा है। इसके लिए लोन अमाउंट का 1 प्रतिशत प्लस जीएसटी प्रोसेसिंग फीस देनी होती है। बैंक अधिकतम 20 लाख रुपये तक लोन ऑफर करता है और इसके लिए न्यूनतम सालाना आय 3 लाख रुपये होनी चाहिए। वहीं पंजाब एंड सिंध बैंक 9.60 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर पर्सनल लोन दे रहा है, जिसमें 0.50 से 1 प्रतिशत तक प्रोसेसिंग फीस लगती है।

प्राइवेट बैंकों के विकल्प

निजी क्षेत्र में एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और आईडीएफसी बैंक 9.99 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर पर्सनल लोन ऑफर कर रहे हैं। एचडीएफसी बैंक में प्रोसेसिंग फीस 6,500 रुपये तक हो सकती है, जबकि एक्सिस और आईडीएफसी बैंक लोन अमाउंट का 2 प्रतिशत तक शुल्क लेते हैं। एचडीएफसी बैंक से पात्रता के आधार पर 50 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन लिया जा सकता है। प्री-अप्रूव्ड ग्राहकों को कुछ ही सेकंड में लोन राशि ट्रांसफर हो जाती है।

₹12 लाख के लोन पर कितनी बनेगी EMI?

अगर आप 12 लाख रुपये का पर्सनल लोन 5 साल के लिए 8.75 प्रतिशत ब्याज दर पर लेते हैं, तो आपकी मासिक EMI करीब 24,765 रुपये होगी और कुल ब्याज लगभग 2.86 लाख रुपये चुकाना होगा। वहीं 9.99 प्रतिशत की दर पर यही लोन लेने पर EMI करीब 25,491 रुपये बनेगी और ब्याज करीब 3.29 लाख रुपये देना होगा। इसलिए सही बैंक और ब्याज दर चुनकर आप अच्छी-खासी बचत कर सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं वैसे वैसे लोग उन्हें अपनाते जा रहे है। हालांकि एक...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...