back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एनआईए ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के तीन आतंकवादियों के खिलाफ आरोप पत्र किया दायर

जम्मू, 22 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों के सर्विस हथियार छीनने के मामले में हिजबुल मुजाहिद्दीन (एचएम) के तीन आतंकवादियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवाद विरोधी जांच एजेंसी ने जम्मू की एक अदालत के समक्ष हिजबुल मुजाहिद्दीन आतंकवादियों जाफर हुसैन, तनवीर अहमद मलिक और तारक हुसैन गिरी के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया। अधिकारी ने कहा कि अपराध में शामिल अन्य तीन आतंकवादियों ओसामा बिन जावेद, हारून अब्बास वानी और जाहिद हुसैन के खिलाफ आरोपों को समाप्त कर दिया जाएगा जो कि सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए हैं। अधिकारी ने बताया कि डीसी किश्तवाड़ के एस्कॉर्ट इंचार्ज का सर्विस हथियार छीनने के मामले में 8 मार्च 2019 को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में मामला दर्ज किया गया था। एनआईए ने 2 नवंबर, 2019 को जांच अपने हाथ में ली थी। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यह पाया गया कि तात्कालिक मामला किश्तवाड़ में वर्ष 2018-2019 के दौरान हिजबुल मुजाहिद्दीन द्वारा किए गए कई आतंकवादी कृत्यों में से एक था। अधिकारी ने कहा कि इन सभी कृत्यों का उद्देश्य किश्तवाड़ में हथियार लूटकर और उस समुदाय के सदस्यों के बीच आतंक पैदा करने के लिए एक विशेष समुदाय के प्रमुख व्यक्तियों को निशाना बनाकर आतंकवाद को पुनर्जीवित करना था। उन्होंने यह भी कहा कि ओसामा बिन जावेद, हारून अब्बास वानी और जाहिद हुसैन वर्ष 2019 और 2020 में विभिन्न स्थानों पर सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए। वे डोडा-किश्तवाड़ बेल्ट में हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकवादी थे और किश्तवाड़ में कई आतंकी वारदातों में शामिल थे।.उन्होंने कहा कि जाफर हुसैन, तनवीर अहमद मलिक और तारक हुसैन गिरि कई आतंकवाद से संबंधित घटनाओं में शामिल हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकवादियों के लिए रसद सहायता और आश्रय प्रदान कर रहे थे। हिन्दुस्थान समाचार/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

इस गर्मी घूमें यूपी में छिपी ये ठंडक भरी जगहें, भूल जाएंगे नैनीताल और मनाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च के समय में गर्मी...

Vastu Tips: माता लक्ष्मी से जुड़ा करें ये वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵