back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पहुंचेगे गोरखपुर

मुख्यमंत्री कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल -प्रदेश की 376 विधानसभा क्षेत्रों में पर्यटन संवर्धन योजना के अंतर्गत कई सुविधाओं कीदेंगे सौगात। – रेडीमेड गारमेंट्स प्रदर्शनी का अवलोकन कर उद्यमियों को करेंगे संम्बोधित। -रविवार को किसान सम्मलेन को करेंगे सम्बोधित। गोरखपुर,20 मार्च( हि.स.)। शुक्रवार को योगी सरकार के चार साल पूरे होने के अगले दिन शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पंहुचेगे।यहाँ वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। शनिवार सुबह मुख्यमंत्री लखनऊ से सीधे गोरखपुर विश्वविद्यालय पंहुचेगे।यहाँ तीन दिवसीय नाथ पंथ सेमीनार का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सूबे की 376 विधानसभा क्षेत्रों में पर्यटन संवर्धन योजना के तहत कई सौगात देंगे। 179 करोड़ की लागत से इन सभी विधानसभाओं में पर्यटन की दृष्टि से धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का संवर्धन किया जाएगा। इसके लिए 89.37 करोड़ रुपये भी स्वीकृत हो चुके हैं। मुख्यमंत्री, एनेक्सी भवन सभागार से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में लोगों को संबोधित करेंगे। वहां से निकलने के बाद वह दोपहर एक बजे के करीब टाउनहाल मैदान में जिला एक उत्पाद योजना में शामिल रेडीमेट गारमेंट के उद्यमियों की प्रदर्शनी में पहुंचेंगे। इसके के बाद वहां उद्यमियों को संबोधित भी करेंग। मुख्यमंत्री आज रात गोरक्षपीठ मंदिर में विश्राम करेंगे। अगले दिन रविवार को वे चरगांवा में किसान सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। उसके बाद वह रामगढ़ताल परियोजना क्षेत्र स्थित 49 करोड़,50 लाख की लागत से बने महायोगी गुरु योगी बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र का लोकार्पण करेंगे। रविवार के शाम उनके लखनऊ प्रस्थान करने का कार्यक्रम है। हिन्दुस्थान समाचार/पुनीत/ प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵