back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सात बैंक शाखाओं में जमा शासकीय राशि अन्य बैंकों को होगी स्थानांतरित

अनूपपुर, 05 अप्रैल (हि.स.)। केन्द्र एवं राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के हितग्राहियों को ऋण वितरण में उदासीनता बरतने वाले सात बैंकों में जमा शासकीय धन राशि अन्य बैंकों को हस्तांतरित करने के आदेश सोमवार को कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर ने दिया। बैंकों में सर्वाधिक बैंक शाखाएं भारतीय स्टेट बैंक की हैं। जिसमें पुष्पराजगढ़, आमाडांड़, जमुना कालरी, करपा, जैतहरी, बिजुरी एवं अनूपपुर, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बिजुरी एवं बैंक ऑफ इंडिया की अनूपपुर शाखा सम्मिलित है। इन बैंक शाखाओं को उपर्युक्त योजनाओं में हितग्राहियों को ऋण राशि बांटने के कई बार निर्देश दिए गए थे। किन्तु बैंकों ने अबतक सक्रियता नहीं दिखाई। जिससे इन बैंक शाखाओं में जमा शासकीय धन राशि को उन बैंक शाखाओं में हस्तांतरित किया जाएगा, जो शासकीय योजनाओं में ऋण राशि वितरण करने में प्रशासन को पूर्ण सहयोग देती हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
Next Story Follows