back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाक खिलाड़ियों की हरकत पर भड़की BCCI पर प्रियंका चतुर्वेदी का तंज, पैसे के लिए सब मंजूर, अब रोना-धोना क्यों?

पाकिस्तानी खिलाड़ियों के आपत्तिजनक इशारों पर BCCI ने ICC से शिकायत की, तो प्रियंका चतुर्वेदी ने मैच कराने को लेकर बीसीसीआई पर ही सवाल उठा दिए। उन्होंने कहा अब रोना-धोना क्यों जब पैसा ही असली मकसद था।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों के आपत्तिजनक इशारों पर विवाद गरमा गया है। एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तानी खिलाड़ी हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान की हरकतों पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सख्त नाराजगी जताते हुए ICC में शिकायत दर्ज कराई है।लेकिन इस शिकायत पर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बीसीसीआई को आड़े हाथों लेते हुए कहा है, जो होना था, हो गया। अब रोना-धोना बंद करिए। क्या आपको नहीं पता था कि इस मैच में क्या होगा? पैसा ही सबसे ऊपर था, इसलिए अब ड्रामा मत करिए।

मैच में क्या हुआ था?


21 सितंबर 2025 को दुबई में खेले गए एशिया कप के अहम मुकाबले में पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक पूरा करने के बाद गन सेलिब्रेशन किया, जिसमें उन्होंने हाथों से गोली चलाने जैसा इशारा किया।

वहीं तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को फील्डिंग के दौरान फाइटर जेट गिरने जैसा एक्शन करते हुए देखा गया, जो भारत में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इन इशारों को लेकर बीसीसीआई ने कड़ा ऐतराज जताया और ICC से औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है, इसे ‘उकसाने वाला और असंवेदनशील व्यवहार’ बताया गया है।

फरहान ने क्या दी सफाई?


मैच के बाद साहिबजादा फरहान ने मीडिया से कहा, मैं आमतौर पर अर्धशतक के बाद ज्यादा जश्न नहीं मनाता, लेकिन इस बार अचानक दिमाग में आया और कर दिया। लोगों को कैसा लगा, मुझे नहीं पता और न ही फर्क पड़ता है।

प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला


बीसीसीआई की इस शिकायत पर प्रियंका चतुर्वेदी ने सीधा हमला बोलते हुए कहा कि जब देश में 22 अप्रैल 2025 को आतंकी हमला हुआ था, तब सरकार और बीसीसीआई को पाकिस्तान से क्रिकेट संबंध तोड़ देने चाहिए थे।

उन्होंने सवाल किया,जब खून और पानी साथ नहीं बह सकते, तो क्रिकेट कैसे बह सकता है? पहले मैच खेलने की अनुमति दी और अब शर्मिंदगी जाहिर कर रहे हैं। यह दोहरी नीति है।बता दें कि प्रियंका चतुर्वेदी पहले भी भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के खिलाफ आवाज उठा चुकी हैं। उन्होंने मैच बैन करने और लाइव स्ट्रीमिंग पर रोक की मांग की थी।

ICC इस शिकायत पर क्या फैसला लेती है। 

अब देखना यह होगा कि ICC इस शिकायत पर क्या फैसला लेती है। क्या हारिस रऊफ और फरहान को सजा मिलेगी या मामला यूं ही ठंडे बस्ते में चला जाएगा? साथ ही बीसीसीआई की भूमिका पर उठे सवालों का जवाब क्या होगा, खेल सिर्फ मैदान पर नहीं, अब मन और भावनाओं का युद्ध बन चुका है।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने सभी टीमों के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।...
spot_img

Latest Stories

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...