back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एंडरसन के नाम 1000 प्रथम श्रेणी विकेट

ओल्ड ट्रैफर्ड, 5 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड के दिगग्ज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने मंगलवार को यहां काउंटी चैंपियनशिप मैच में केंट के खिलाफ लंकाशायर के लिए 19 रन देकर सात विकेट चटकाए। इसके साथ ही एंडरसन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 1000 विकेट पूरे कर लिए। सबसे अधिक प्रथम श्रेणी विकेट लेने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर विल्फ्रेड रोड्स के नाम है, जिनके नाम 4,204 विकेट हैं। 38 वर्षीय एंडरसन ने 617 टेस्ट विकेट लिए हैं और अनिल कुंबले (619 विकेट) से सिर्फ तीन विकेट दूर हैं। कुंबले को पीछे छोड़ने के साथ वह श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (800) और ऑस्ट्रेलियाई शेन वार्न (708) के बाद टेस्ट में तीसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। पिछले महीने, तेज गेंदबाज ने इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक टेस्ट खेलने का रिकार्ड बनाया था। एंडरसन ने पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक को पछाड़ दिया था। उन्होंने अब तक 162 टेस्ट मैच खेले हैं। इंग्लैंड भारत के खिलाफ अगले महीने नॉटिंघम में शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में एंडरसन के अनुभव पर भरोसा करेगा। –आईएएनएस जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵