back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कंबोडियाई प्रधानमंत्री ने पकड़े गए पालतू शेर को मालिक को लौटाने की अनुमति दी

नोम पेन्ह, 6 जुलाई (आईएएनएस)। कंबोडियाई प्रधानमंत्री शुन सेन ने पकड़े गए नर शेर को उसके मालिक को लौटाने की अनुमति दी है, क्योंकि नेटिजन्स ने जानवर के प्रति सहानुभूति दिखाई है। शेर को जब एक वन्यजीव संरक्षण केंद्र में भेजा गया तो उसने भोजन करना छोड़ दिया था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने जानवरों को बचाने वाले एनजीओ वाइल्डलाइफ एलायंस के साथ मिलकर 27 जून को राजधानी नोम पेन्ह के बोउंग केंग कांग जिले में एक शख्स के घर से शेर को पकड़ा था। उस शख्स के पड़ोसी ने एक टिकटॉक वीडियो देखने के बाद अधिकारियों से शिकायत की थी कि उसने घर में शेर को पाला हुआ है। कंबोडिन कानून के तहत लोगों को जंगली जानवरों को पालतू पशु की तरह घर में पालने का अधिकार नहीं है। हालांकि, शुन सेन ने कहा कि यह एक विशेष मामला था कि उसने शेर को मालिक के पास लौटा दिया क्योंकि उसने देखा कि मालिक ने जानवर को परिवार के सदस्य की तरह पाला था और वो वह एक छोटा शावक था। रविवार देर रात हुन सेन ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया कि आज शाम, मैंने कृषि मंत्री (वेंग सखोन) से बात की और मालिक को शेर को वापस लेने की अनुमति देने के लिए सहमत हो गया, बशर्ते कि वह घर के अंदर और अपने पड़ोसियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक उचित पिंजरा बनाए। उन्होंने कहा, सुझाव देने और शेर पर दया दिखाने के लिए देश के अंदर और बाहर हमारे देशवासियों को धन्यवाद। स्थानीय मीडिया रिपोटरें के अनुसार, शेर को जब्त करने के तुरंत बाद दक्षिणी ताकेओ प्रांत में नोम तमाओ वन्यजीव संरक्षण और बचाव केंद्र को सौंप दिया गया था और शेर के मालिक पर 30,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया था। अधिकारियों द्वारा लगाए गए जुर्माने का क्या हुआ, इस बारे में एक फेसबुक उपयोगकर्ता के जवाब में, शुन सेन ने कहा कि अगर यह सच है, तो पैसा शेर के मालिक को वापस कर दिया जाएगा। मालिक सोमवार दोपहर को अपने शेर को नोम तमाओ वन्यजीव संरक्षण और बचाव केंद्र से वापस ले गया और उसने एक उचित बाड़े का निर्माण करने का वादा किया। वाइल्डलाइफ एलायंस ने कहा है कि 18 महीने के शेर का वजन 70 किलो से ज्यादा है, जिसे मालिक द्वारा विदेशों से आयात किए गए शावक की तरह पाला गया है। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...

Bangaon Dakshin सीट पर कड़ा मुकाबला, जानिए पिछले नतीजे और 2026 के चुनावी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से...

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...

असम में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- शाही परिवार की हार की लगेगी सेंचुरी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम में विधानसभा चुनाव नजदीक आते...

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी के बेटे Amit Jogi को आजीवन कारावास की सजा, जग्गी हत्याकांड के हैं दोषी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड...

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵