back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रयागराज मंडल के मलवां, कुरस्ती कलॉ व फतेहपुर खंड में स्वचालित सिग्नलिंग स्थापित

नई दिल्ली-हावड़ा ट्रंक मार्ग पर निर्बाध स्वचालित सिग्नलिंग की ओर अग्रसर प्रयागराज, 20 मार्च (हि.स.)। उत्तर मध्य रेलवे महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में परियोजनाओं के क्रियान्वयन में प्रयागराज मंडल और उत्तर मध्य रेलवे परियोजना इकाई के संयुक्त प्रयासों से 17 किलोमीटर के मलवां-कुरस्ती कलॉ-फतेहपुर खंड पर स्वचालित सिग्नलिंग प्रणाली स्थापना का कार्य सफलता पूर्वक पूरा कर दिया गया। वर्तमान वित्त वर्ष में सरसौल से फतेहपुर के मध्य आठ खंड में स्वचालित सिग्नलिंग का कार्य पूरा कर दिया गया है। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे नई दिल्ली-हावड़ा ट्रंक मार्ग के प्रयागराज मंडल पर पड़ने वाले सबसे व्यस्त 751 किलोमीटर के हिस्से पर ट्रेन संचालन और अनुरक्षण करता है। इस महत्वपूर्ण खंड में ट्रेन हैंडलिंग क्षमता बढ़ाने के लिए, कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं और कानपुर-गाजियाबाद और बम्हरौली-पं दीनदयाल उपाध्याय जं खंड पहले से ही स्वचालित सिग्नलिंग प्रणाली से लैस है। गाजियाबाद से पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के मध्य पूर्ण रूप से स्वचालित सिग्नलिंग स्थापित करने के लिए वर्तमान में कानपुर-फतेहपुर खंड में स्वचालित सिग्नलिंग स्थापना का काम चल रहा था। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

AAP के संजय सिंह ने उठाया शंकराचार्य के अपमान का मुद्दा, योगी सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रयागराज में माघ मेले के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने अपने साथ बदसलूकी किए जाने का आरोप लगाया है, जिसके...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵