back to top
32.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सत्यम अवस्थी की धुंआधार पारी, सेंट्रल को यूथ ने 124 रन से हराया

लखनऊ, 19 मार्च (हि.स.)। टीम्बर ट्राफी टूर्नामेंट में शुक्रवार को यूथ क्रिकेट क्लब और सेंट्रल क्रिकेट क्लब के बीच लीग मैच खेला गया। इसमें यूथ ने 124 रन से मैच को जीत लिया। इसमें सत्यम अवस्थी ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए 11 चौका और चार छक्का की मदद से 66 बाल पर 102 रन बनाये। इस मैच में यूथ ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट गवांकर 243 रन बनाये। सर्वाधिक 102 रन सत्यम अवस्थी ने बनाये। वहीं सलामी बल्लेबाज सौर्य प्रताप ने 31 रन, विनायक और सौरभ ने 33-33 रन और शिवम जायसवाल ने 20 रन बनाये। वहीं सेंट्रल की टीम 119 रन बनाते हुए 25वें ओवर में ही पवेलियन वापस लौट गयी। इसमें सर्वाधिक 35 रन अंकित ने बनाये, वहीं सत्यम ने 24 रन का योगदान दिया। यूथ के गेंदबाजों में सर्वाधिक चार विकेट शिवम ने लिये। इस मैच में मैन आफ द मैच का खिताब सत्यम अवस्थी को दिया गया। हिन्दुस्थान समाचार/उपेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

CBSE 10th-12th Result 2026: इस दिन जारी होगा 10वीं-12वीं क्लास का रिजल्ट, इस लिंक पर क्लिक कर जानें परिणाम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा...

OTT से लेकर सिनेमाघर तक, इस हफ्ते रिलीज होगी कई फिल्में और सीरीज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल की शुरुआत से ही...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵