back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘योगी को दोबारा यूपी का मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे’ बोले ओवैसी, योगी ने भी दिया करारा जवाब….

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी के लिए चुनावी जंग तेज हो गई है। यूपी चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की एंट्री ने सियासी खलबली को और बढ़ा दिया है. ओवैसी की पार्टी की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें ओवैसी कह रहे हैं कि योगी को दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे. अब ओवैसी के इस चैलेंज पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने 2022 में प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि हम उनके चैलेंज को स्वीकार करते हैं.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “असदुद्दीन ओवैसी हमारे देश के एक बड़े नेता हैं. अगर उन्होंने बीजेपी को 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए चुनौती दी है तो बीजेपी के कार्यकर्ता उनकी (असदुद्दीन ओवैसी) चुनौती को स्वीकार करते हैं. इसमें कोई शक नहीं है कि 2022 में उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार बनाएगी.”

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Polls 2022) को लेकर सियासी सरगर्मियां शुरू हो गई हैं. यूपी चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की एंट्री ने सियासी खलबली को और बढ़ा दिया है. ओवैसी की पार्टी की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें ओवैसी कह रहे हैं कि योगी को दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे. अब ओवैसी के इस चैलेंज पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने 2022 में प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि हम उनके चैलेंज को स्वीकार करते हैं.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “असदुद्दीन ओवैसी हमारे देश के एक बड़े नेता हैं. अगर उन्होंने बीजेपी को 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए चुनौती दी है तो बीजेपी के कार्यकर्ता उनकी (असदुद्दीन ओवैसी) चुनौती को स्वीकार करते हैं. इसमें कोई शक नहीं है कि 2022 में उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार बनाएगी.”

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में प्रशासनिक ताकत का दुरुपयोग करने के सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के आरोपों पर योगी ने कहा कि जब हम लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव जीतते हैं तो ईवीएम की बात की जाती है. कहा जाता है बैलेट पेपर में चुनाव कराए जाए. अब जब बैलेट पेपर से चुनाव हुआ है तो वो प्रशासन पर आरोप लगाने लगे.

योगी ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में जीत के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि ये बीजेपी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है. जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बीजेपी ने 53 में से 46 सीटों पर जीत दर्ज की है. समाजवादी पार्टी को 4 सीटों पर संतोष करना पड़ा. एक सीट आरएलडी और एक राजा भैया की पार्टी को एक सीट मिली. इससे पहले, बीजेपी 21 सीटें और समाजवादी पार्टी एक सीट निर्विरोध जीत चुकी है. इस तरह 75 सीटों में से 67 सीटें बीजेपी के खाते में आई हैं.

Advertisementspot_img

Also Read:

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने असम के बारपेटा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए चुनावी माहौल...
spot_img

Latest Stories

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵