back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शादीशुदा महिला को ले भागा कांस्टेबल, 19 दिन किया रेप, अब गिरफ्तार

पाली, 04 जुलाई (हि.स.)। हाउसिंग बोर्ड निवासी एक विवाहिता ने एक कांस्टेबल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जो शादी का झांसा देकर महिला के साथ गलत काम करता रहा। वह महिला को घर से भगा ले गया। 19 दिन तक साथ रखा। इस दौरान आरोपित कांस्टेबल उसे उदयपुर, माउंट आबू, सुमेरपर आदि स्थानों पर होटलों में घुमाता रहा। साथ ही दुष्कर्म करता रहा। जब महिला ने शादी करने की बात की तो आरोपित ने उसे बेरहमी से पीटा। आखिरकार, महिला ने शनिवार को सुमेरपुर में होटल से ही फोन कर पुलिस को खुद पर हो रही ज्यादती की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस उसे होटल से लेकर आई। इसके बाद आरोपित कांस्टेबल खुद औद्योगिक थाने पहुंचा। जहां उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक कालू लाल रावत ने कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।

औद्योगिक थाने के सब इंस्पेक्टर नरेन्द्रसिंह ने बताया कि आरोपित कांस्टेबल का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। हाउसिंग बोर्ड निवासी विवाहिता भी पिछले करीब डेढ़ साल से पीहर में रह रही है। उसने अपने पति व ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का परिवाद भी महिला थाने में दे रखा हैं। महिला की शादी 17 वर्ष पहले हुई थी। जिससे उसे एक सात साल का बच्चा भी हैं। आरोपी कांस्टेबल विवाहिता को फोन पर अच्छे भविष्य के सपने दिखाता रहा तथा उसे विश्वास दिलाया कि वह उससे शादी कर लेगा। आरोपित कांस्टेबल की इन्हीं बातों में विवाहिता फंस गई। 11 जून को आरोपित कांस्टेबल उसे भगाकर ले गया। विवाहिता के घर से बिना बताए निकल जाने पर 13 जून को उसकी मां ने औद्योगिक थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

आसोप (जोधपुर) निवासी आरोपित कांस्टेबल अजयपाल भाकल पुत्र बाबूलाल भाकल की 18 दिसम्बर 2015 को प्रथम नियुक्ति पाली में हुई थी। 19 मई 2021 से आरोपित कांस्टेबल अपनी इच्छा से गैर हाजिर चल रहा हैं। इसको लेकर उसे कई बार नोटिस भेजे गए लेकिन एक बार भी उसने जवाब नहीं दिया। आरोपित कांस्टेबल जब शनिवार को होटल पहुंचा तो कमरे में विवाहिता नदारद मिली। जब उसे जानकारी मिली कि पाली पुलिस उसे ले गई तो वह खुद भी औद्योगिक थाने पहुंच गया। औद्योगिक थाने के सब इंस्पेक्टर नरेन्द्रसिंह ने बताया कि कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। पीडि़ता का एएसआई जेठूदान ने रविवार को बांगड़ अस्पताल में मेडिकल करवाया है।

हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

भीलवाड़ा में नरभक्षी मानसिकता! जाको राखे साइयां, मार सके न कोय, 15 दिन के बच्चे को मारने की साजिश नाकाम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। बीजोलिया थाना...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन...

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵