back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लिश टीम अपरिवर्तित

लंदन, 4 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने पाकिस्तान के साथ 8 जुलाई से होने वाली सीरीज के लिए अपनी वही वनडे टीम बरकार रखी है जो श्रीलंका के खिलाफ खेल रही थी। इंग्लैंड ने चोट से स्वस्थ हो चुके बेन स्टोक्स को शामिल नहीं किया है। स्टोक्स को आईपीएल 2021 के दौरान चोट लगी थी जिसके बाद से वह राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे हैं। स्टोक्स चोट से उबरने के बाद टी20 ब्लास्ट में डरहम के लिए खेल रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में चोटिल हुए जोस बटलर जो अभी रिकवर कर रहे हैं, उनको भी टीम में नहीं लिया गया है। इंग्लैंड ने श्रीलंका को पहले दो वनडे में हराया है। इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीम के बीच पहला वनडे कार्डिफ में आठ जुलाई को खेला जाएगा। दूसरा वनडे 10 जुलाई को लॉर्ड्स और 13 जुलाई को तीसरा वनडे एजबस्टन में खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है : इयोन मोर्गन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, जैसन रॉय, जोए रूट, सैम बिलिंग्स, मोइन अली, सैम करेन, डेविड विली, टॉम करेन, आदिल राशिद, मार्क वुड, लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस वोक्स, लियाम डावसन, जॉर्ज गाटरेन और टॉम बेंटन। — आईएएनएस एसकेबी/जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵