back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बंगाल के आसमान में छाए बादल, तापमान के बढ़ने का सिलसिला जारी

कोलकाता, 21 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में तापमान के बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है। इस सप्ताह राज्य में कहीं भी बारिश नहीं होने के बीच शुक्रवार को राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। इसके अलावा अधिकतम तापमान भी 36.2 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि पिछले 24 घंटे से कोलकाता समेत आसपास के जिलों के आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिसकी वजह से हवाएं गर्म होकर ऊपर नहीं उठ पा रही हैं। इसके कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रहा है और लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा है। यहां आद्रता अधिकतम 90 फ़ीसदी और न्यूनतम 52 फ़ीसदी है, जिसके कारण पसीने वाली गर्मी लोगों को तंग कर रही है। हालांकि मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि रविवार तक बारिश हो सकती है। उसके बाद गर्मी से थोड़ी राहत होगी। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश / प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

तारों के नीचे रात बिताने का मौका, इन 5 जगहों पर मिलेगी बेस्ट कैंपिंग का अनुभव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।अगर आप भी घर और ऑफिस की भागदौड़ से दूर कुछ सुकून के पल बिताना चाहते हैं और नेचर के करीब रहना...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵