back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दुर्गा सोरेन झारखंड आंदोलन में अहम भूमिका के लिए हमेशा किये जायेंगे याद : झामुमो

रांची, 21 मई (हि. स.)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि दुर्गा सोरेन झारखंड आंदोलन में अहम भूमिका के लिए हमेशा याद किये जायेंगे । उनका ऊर्जावान नेतृत्व प्रेरित करता रहा है। भट्टाचार्य ने शुक्रवार को कहा कि उनकी उम्र से बड़ा उनका व्यक्तित्व था। झारखंड राज्य मुक्त आंदोलन में उनकी जो प्रतिबद्धता थी, उनकी सोच थी नौजवानों को साथ लेकर चलने की क्षमता थी, शायद ही देश में कम लोगों के पास है। उनकी नजर एक एक आम लोगों के कष्ट पर रहती थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन की अगुवाई में लोगों का लगातार त्याग हो रहा था। उस त्याग को श्रृंखलाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने का काम किया। सिर्फ युवाओं की नहीं बल्कि बुजुर्गों के लिए भी वह सदैव आगे रहते थे। वह आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके विचार हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। हम उन्हें कभी भूल नहीं पाएंगे। सुप्रियो भट्टाचार्य ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब मामले में नया ट्विस्ट, नुसरत को झारखंड से मिला सरकारी नौकरी का ऑफर, 3 लाख होगी सैलरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंच पर हिजाब हटाने की घटना के बाद चर्चा में आईं मुस्लिम महिला डॉक्टर डॉ....
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵