back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फ्लिपकार्ट ने एएनएस कॉमर्स का अधिग्रहण किया

बंगलुरु, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत में तेजी से बढ़ते डिजिटल खुदरा बाजार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, फ्लिपकार्ट ने मंगलवार को एएनएस कॉमर्स के अधिग्रहण की घोषणा की। एएनएस कॉमर्स ई-कॉमर्स एनबलर है, जो ब्रांडों को ऑनलाइन बेचने में मदद करता है। इस अधिग्रहण से, फ्लिपकार्ट ने कहा कि वह भारतीय ई-कॉमर्स पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के अपने प्रयास जारी रखे हुए है जो देश में विकसित हो रहे डिजिटल खुदरा बाजार की जरूरतों को पूरा करेगा। फ्लिपकार्ट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और हेड-कॉपोर्रेट डेवलपमेंट रवि अय्यर ने कहा, फ्लिपकार्ट में, हम भारतीय डिजिटल अर्थव्यवस्था को चलाने में मदद करने वाले तकनीकी नवाचार को विकसित करने और प्रोत्साहित करने सहित इंटरनेट उपभोक्ता पारिस्थितिकी तंत्र के विकास और पोषण के लिए प्रतिबद्ध हैं। अय्यर ने कहा, हमारे प्रयास यह सुनिश्चित करने पर है कि छोटे उद्योग (एमएसएमई) और छोटे ब्रांड के व्यवसाय, ई-कॉमर्स से मिलने वाले अवसरों का लाभ उठा सकें, जो भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को समझते हैं। एएनएस कॉमर्स 2017 में शुरू हुआ था। अय्यर ने कहा, एएनएस कॉमर्स के साथ हमारा जुड़ाव पिछले साल तब शुरू हुआ जब वे फ्लिपकार्ट के टेक स्टार्टअप एक्सेलेरेटर प्रोग्राम, फ्लिपकार्ट लीप का हिस्सा थे और हमें फ्लिपकार्ट ग्रुप में टीम का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। –आईएएनएस एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵