back to top
32.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोविड केस बढ़ने के बावजूद नहीं चेत रहे रोडवेज बस चालक व परिचालक

— अंतरराज्यीय रोडवेज बस अड्डे बिना मास्क के कामकाज निपटा रहे स्टाफ कर्मी कानपुर, 19 मार्च (हि.स.)। कोरोना महामारी ने एक बार फिर पैर पसारना शुरू कर दिया है। इसको लेकर जहां एक ओर स्वास्थ्य विभाग सावधानियां बरतने के साथ सैम्पल जांच में तेजी ला रहा तो वही रोडवेज बिभाग इसको लेकर लापरवाही बरत रहा है। कानपुर में अन्तरराज्यीय बस अड्डे पर इसकी बानगी शुक्रवार को उस वक्त देखने को मिली जब मास्क का प्रयोग न करते बस चालक व परिचालकों को देखा गया। इतना ही नहीं बस अड्डे पर बने कार्यालयों में भी रोडवेज बस स्टॉफ कर्मी कोविड नियमों की माखौल उड़ाते देखे गए। कार्यालय में न ही कई सेनेटाइजर मशीन लगाई गई थी और न ही कोई भी कर्मी मास्क पहने थे। हालांकि बस अड्डे पर एक चीज जरुर होते दिखी कि आने जाने वाले यात्रियों की कोरोना टेस्टिंग कैम्प लगाकर जांच की जा रही है। इसके बावजूद सबसे बड़ी चिंता का विषय बाहर से आने वाले यात्रियों को लेकर बस में चलने वाले चालक व परिचालकों का मास्क न लगाना है। मेजर सलमान अंतरराज्यीय बस अड्डे के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश सिंह का कहना है कि हमारे यहां लगातार कोरोना कैम्प लगा कर यात्रियों की जांच नि:शुल्क की जा रही है। यात्रियों को मास्क व समय-समय पर सेनेटाइजर के प्रयोग करने की भी हम माइक द्वारा एलाउंस कर रहे हैं। उसके बाद भी अगर कोई चालक, परिचालक व कर्मचारी कोविड नियमों की अनदेखी करते देखा जाएगा तो उस पर कार्यवाही की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/हिमांशु/मोहित

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार की सड़कों पर 25 अगस्त से नहीं दौड़ेंगी प्राइवेट बसें, फेडरेशन ने सरकार से रखी ये पांच मांगें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन ने परिवहन विभाग के मनमाने रवैये और वाहन मालिकों की समस्याओं के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है।...
spot_img

Latest Stories

PPF में हर साल ₹50,000 जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न? 15 साल बाद बन जाएगा लाखों का फंड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ...

CBSE 10th-12th Result 2026: इस दिन जारी होगा 10वीं-12वीं क्लास का रिजल्ट, इस लिंक पर क्लिक कर जानें परिणाम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵