back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जिले में कोरोना संक्रमित की संख्यां घटकर हुई 1121,रिकवर 8168 तथा 59 की मौत

सहरसा,20 मई(हि.स.)। कोरोना संक्रमण को देखते हुए लगाये गये राज्यव्यापी लॉकडाउन के कारण पिछले दस दिनों से जिले मेंं कोरोना संक्रमण की दर में लगातार कमी देखी जा रही है।वही कोरोना से मृतको की संख्या बढी है। जबकि अब भी काफी सतर्क एवं सावधानी रखने की आवश्यकता है।संक्रमितों की संख्या में कमी हुई है।वहीं तीन लोगों की मौत मंगलवार को कोरोना से हो गई है। हालांकि लॉकडाउन लगने के बाद कोरोना मरीजों की संख्या में गिरावट आ रही हैं एवं मरीजों के ठीक होने की रफ्तार में भी तेजी आयी है। बुधबार को जहां 131संक्रमित पाये गए। वहीं 196 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार आम लोगों से लगातार सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में संक्रमितों की संख्या में अब काफी कमी आ रही है। बुधवार को संक्रमितों की संख्या 1121 है। जिनका इलाज होम आइसोलेशन एवं सदर अस्पताल में किया जा रहा है। अबतक 31 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए उच्च संस्थान रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में 9248 पॉजिटिव मरीज पाए गए। जिनमें 8168 मरीज रिकोवर होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। कोरोना संक्रमण को लेकर पूरे जिले में 204 कंटेंटमेंट जोन बनाए गए हैं। जिनमें 92 शहरी क्षेत्र में एवं 112 ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए हैं। उन्होंने बताया की अब तक कोरोना संक्रमण से कुल 59 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 402 लोगों को कोरोना वैक्सीन का प्रथम डोज दिया गया है। जिनमें 18 से 44 आयुवर्ग के 313 लोगों को प्रथम डोज दिया गया है। जबकि 95 लोगों को दूसरा डोज दिया गया है। कुल एक लाख 42 हजार 868लोगों को वैक्सीनेशन किया गया है।जबकि 32 हजार 472 लोगों को दूसरा डोज कोरोना वैक्सीन का दिया गया है। उन्होंने जिले वासियों से अपील कर कहा कि कोरोना से बचने के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन अक्षरशः करना अनिवार्य है । अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण करवाने के लिए जागरूक और सावधान रहने की अपील की है ।ग्रामीण क्षेत्रो में विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है।संक्रमण की स्थिति जिले में बढी हुई है।इस कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग करें। जिससे लॉकडाउन में इस पर नियंत्रण पाया जा सकें। थोडी भी लापरवाही अब जानलेवा हो सकती है। सभी प्रतिबंधों का अक्षरशः पालन कर कोरोना से हम विजय पा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सतर्क रहें, सचेत रहें, सावधान रहें तथा प्रशासन का सहयोग करें। उन्होने आम जनता से वैक्सीनेशन करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन ही सटिक अस्त्र है।जिससे कोरोना पर नियंत्रण किया जा सकता है। वैक्सीनेशन के बाद कोरोना मरीज पोजिटिव होने के बाद तेजी से रिकवर हो रहें हैं।इसलिए वैक्सीनेशन केंद्र पर जाकर अपना टीकाकरण करायें तथा अन्य लोगों को भी वैक्सीन लेने के लिए अधिक से अधिक जागरूक करें। जब भी साइट खुले अपना टीकाकरण का समय निर्धारित करा लें। जिलाधिकारी ने कहा कि 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोग वैक्सीन की उपलब्धता के बाबजुद कम लोग टीकाकरण करा रहें हैं। उन्होने लोगों से तेजी से वैक्सीनेशन करवाने की अपील की है ताकि कोरोना संक्रमण से बचाव हो सके ।साथ ही कोरोना प्रोटोकाल का पालन कर अपना और अपने सगे संबंधियो को सुरक्षित करें । हिन्दुस्थान समाचार/अजय

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵