back to top
31.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रोनित तौकते के प्रभाव पर बोले : मैंने गोवा को इतना वीरान कभी नहीं देखा

पणजी, 20 मई (आईएएनएस)। अभिनेता रोनित रॉय ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर गोवा में चक्रवाती तूफान तौकते के प्रभाव का जिक्र किया है। रोनित पिछले 25-30 सालों से गोवा नियमित रूप से जाते रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने इससे पहले गोवा को कभी इतना वीरान नहीं देखा है। रोनित ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कहते हैं : गोवा गोवा गोवा..मैं लगभग 25-30 सालों से गोवा लगातार आता रहा हूं, लेकिन इससे पहले मैंने गोवा को कभी इतना वीरान नहीं पाया हूं। ऐसा लग रहा है कि जैसे कि ऑफ सीजन का भी ऑफ सीजन हो गया। तूफान के बाद पेड़ और खम्भे गिर गए हैं। पिछले पांच दिनों से बिजली-पानी नहीं है। इस वीडियो के साथ अभिनेता ने लिखा है, यह सही नहीं है कि कुदरत ने इंसानों को नुकसान पहुंचाया है! दोनों ने इसका समान रूप से खामियाजा उठाया है। यह कुछ ऐसा ही है। हम प्यार करते रहेंगे, एक या दो सबक सीखेंगे और आगे बढ़ेंगे! रोनित ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए बताया कि कैसे चक्रवात ने उनके बगीचे को नुकसान पहुंचाया है। उनके पेड़ से गिरे कच्चे आमों को उन्होंने एक टोकरी में इकट्ठा किया है। इस बीच तौकते ने पूर्वी राजस्थान और इससे सटे पश्चिमी मध्य प्रदेश में अपनी दस्तक दे दी है और अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के उत्तर-पूर्व की ओर इसके जाने की संभावना है। –आईएएनएस एएसएन/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵