back to top
31.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हबीबगंज-रीवा-हबीबगंज के बीच चलेगी 08 होली स्पेशल ट्रेन

भोपाल, 18 मार्च (हि.स.)। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए होली के अवसर पर हबीबगंज-रीवा-हबीबगंज स्टेशनों के बीच आठ होली सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेनें आगामी 26 मार्च से चलेंगी। पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी आईए सिद्दीकी ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी संख्या 02175 हबीबगंज-रीवा होली स्पेशल एक्सप्रेस आगामी 26, 27 और 28 मार्च (शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार) हबीबगंज स्टेशन से रात्रि 10.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 09.00 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 02176 रीवा-हबीबगंज होली स्पेशल एक्सप्रेस 27 और 28 मार्च (शनिवार एवं रविवार) को रीवा स्टेशन से सुबह 11.00 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात 8.45 बजे हबीबगंज स्टेशन पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02178 रीवा-हबीबगंज होली स्पेशल एक्सप्रेस आगामी 30 और 31 मार्च (मंगलवार एवं बुधवार) को रीवा स्टेशन से रात्रि 10.15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8.00 बजे हबीबगंज स्टेशन पहुंचेगी, जबकि गाड़ी संख्या गाड़ी संख्या 02177 हबीबगंज-रीवा होली स्पेशल एक्सप्रेस 31 मार्च (बुधवार) को हबीबगंज स्टेशन से सुबह 9.10 बजे रवाना होकर उसी दिन रात्रि 7.15 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी। यह यह ट्रेनें दोनों दिशाओं में भोपाल, विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर और सतना स्टेशनों पर हाल्ट लेकर चलेगी। इस ट्रेन में 01 प्रथम-सह द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी, 02 तृतीय वातानुकूलित श्रेणी, 10 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी तथा 02 एसएलआर सहित कुल 19 डिब्बे रहेंगे। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश / उमेद

Advertisementspot_img

Also Read:

Basant Panchami Special: क्यों पहनते हैं पीला रंग? सरस्वती पूजा में इसका जानें महत्व

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बसंत पंचमी का त्योहार हर साल ज्ञान, विद्या और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित होकर मनाया जाता है। इस...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵