back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मंडला: बारातियों से भरा वाहन पलटा, 5 की मौत, कई घायल

मंडला, 18 मार्च (हि.स.)। मध्यप्रदेश के मंडला जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बारातियों से भरा एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को झारी ग्राम पंचायत के देवडोंगरी गांव से शंकरगंज के चन्देहरा गांव गई थी। गुरुवार को बाराती मिनी ट्रक से लौट रहे थे। वापसी के दौरान निवास थाना क्षेत्र के पोतला गांव बारातियों से भरी मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। गंभीर रूप से घायल 5 की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में सुखम पत्नी गेंदलाल कुडापे (45), कमलेश पुत्र हिन्दू लाल उद्दे (30), ओमकार पुत्र बाराती लाल मरावी (55), आशाराम पुत्र बाराती लाल मरावी (35) और कमलेश पुत्र मनोज उद्दे (12) के नाम शामिल है। वहीं कई लोग इस हादसे में घायल भी हुए है। घटना के बाद काफी देर तक घायल घटनास्थल पर ही तड़पते रहे। अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद आसपास के लोगों ने घायलों को किसी तरह से स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां समुचित इलाज नहीं मिला। घायलों को पिकअप वाहन से जबलपुर मेडिकल अस्पताल भेजा गया। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵