back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

युवाओं को स्वरोजगार प्रदान करने के लिए शोपियां से ‘दस्तक’ कार्यक्रम की शुरुआत

श्रीनगर, 20 मई (हि.स.)। दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों गढ़ कहे जाने वाले शोपियां में प्रशासन ने स्थानीय युवाओं को जिहादी तत्वों के दुष्प्रचार से बचाने व उनका भविष्य संवारने के लिए दस्तक कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम के पहले वर्ष में शोपियां में करीब दो हजार युवाओं को चिह्नित कर उन्हें स्वरोजगार प्रदान किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और प्रशासन द्वारा कराए गए एक अध्ययन के अनुसार स्थानीय युवाओं में बेरोजगारी उन्हें जिहादी तत्वों का आसान शिकार बनाने के साथ ही नशाखोरी की तरफ धकेल रही है, इसलिए प्रदेश सरकार ने अब उन्हें युवा कल्याण और स्वरोजगार की विभिन्न योजनाओं का पूरा लाभ सुनिश्चित बनाने की दिशा मे पहला कदम उठाया है। शोपियां के जिला उपायुक्त सचिन कुमार वैश्य ने बताया कि शोपियां में पर्यटन, निर्माण-उत्पादन, परिवहन, बागवानी, कृषि समेत विभिन्न क्षेत्रों में बहुत सी संभावनाए हैं। स्थानीय युवा अगर सही तरीके से लाभ उठाएं तोे इस पूरे क्षेत्र का आर्थिक-सामाजिक स्वरुप बदल सकता है। हमने स्थानीय युवाओं के भविष्य को संवारने, उन्हें रोजगार प्रदान करने के लिए ही दस्तक कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम के तहत पहले साल हमने दो हजार युवाओं तक अपनी पहुंच बनाने का लक्ष्य रखा है। हम उन्हें परिवहन, निर्माण, उत्पादन जैसे क्षेत्रों में स्वरोजगार के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं व सहयोग प्रदान करेंगे। यहां युवा कल्याण और रोजगार की विभिन्न योजनाएं सिर्फ जागरुकता के अभाव में सिरे नहीं चढ़ पाती। इसके अलावा कई सरकारी औपचारिकताओं को पूरा करने के चक्कर में भी लटक जाती हैं, इसलिए सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए हमने दस्तक कार्यक्रम तैयार किया है। कश्मीर के मंडलायुक्त पांडुरंग के पोले ने कहा कि शोपियां में दस्तक कार्यक्रम को पूरी तरह सरल बनाया गया है। कोई भी युवा स्वरोजगार की योजनाओं के बारे में आसानी से समझ सकता है। उनका लाभ ले सकता है। हमने प्रत्येक तहसीलदार को निर्देश दिया है कि वह संबधित विभागों के अधिकारियों के साथ प्रत्येक गांव में जाकर स्थानीय युवाओं से संवाद करें, उन्हें स्वरोजगार और युवा कल्याण की प्रत्येक योजना से अवगत कराएं। जिला उपायुक्त सचिन वैश्य ने कहा कि दस्तक कार्यक्रम के तहत राजस्व विभाग के क्षेत्रीय कर्मियों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी गांव-गांव जाकर युवाओं की योग्यता, उनके कौशल, उनकी रुचि, उद्यमशीलता का पूरा प्रोफाइल भी तैयार करेंगे। इसके साथ ही उनके गांव व आस-पास के क्षेत्र में शुरू की जाने वाली स्वरोजगार इकाई की वैधता का भी जायजा लेंगे। यह देखा जाएगा कि किस क्षेत्र विशेष में कौन सा काम धंधा ज्यादा बेहतर रहेगा। दस्तक के तहत एकल खिड़की व्यवस्था पर ही युवाओं के सभी आवेदनों पर कार्रवाई होगी। इसके अलावा दस्तक-इन पोर्टल भी तैयार किया गया है। बैंक आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करते हुए दस्तक कार्यक्रम में चुने गए युवाओं को उनके स्वरोजगार के लिए वित्तीय राशि यथाशीघ्र जारी करेंगे। यही नहीं, संबधित विभाग उन्हें निधि की उपलब्धता के आधार पर मार्जिन मनी और सब्सिडी देंगे। इसके अलावा समय-समय पर संबधित विभागों के अधिकारियों का एक दल उनसे जाकर मिलेगा। उनकी इकाइयों का जायजा लेगा। उल्लेखनीय है कि शोपियां जिला दक्षिण कश्मीर के उन चार जिलों में से एक है, जो सबसे ज्यादा आतंकग्रस्त माना जाता रहा है। वर्ष 2016 से पहले इस जिले में करीब एक दर्जन आतंकी थे लेकिन 2016 से अब तक शोपियां में लगभग 200 स्थानीय युवकों ने आतंकी हिंसा का रास्ता चुना है। बीते पांच सालों में शोपियां में करीब 150 स्थानीय आतंकी मारे गए हैं। हिज्ब, लश्कर, जैश और अल-बदर जैसे संगठन लगातार इस जिले में अपने लिए नया कैडर तैयार करने के साथ ही नए ठिकाने बनाने की साजिश में लगे हुए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵