back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिप्ला ने लॉन्च किया वीराजेन आरटी-पीसीआर टेस्ट किट

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। सिप्ला लिमिटेड ने गुरुवार को यूबियो बायोटेक्नोलॉजी सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी में भारत में कोविड-19 के लिए पोलीमरेज चेन रिएक्शन (आरटी-पीसीआर) टेस्ट किट वीराजेन के व्यावसायीकरण की घोषणा की। कोविड-19 परीक्षण खंड में वीराजेन सिप्ला की तीसरी पेशकश है। सिप्ला के पास पहले से ही एंटीबॉडी डिटेक्शन किट और एंटीजन टेस्ट किट के लिए पार्टनरशिप है। आईसीएमआर (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) द्वारा अनुमोदित एक रियल-टाइम डिटेक्शन किट है और यह मल्टीप्लेक्स पीसीआर तकनीक पर आधारित है। यह मानक आईसीएमआर टेस्ट की तुलना में 98.6 फीसदी संवेदनशीलता और 98.8 फीसदी विशिष्टता के साथ सार्स-कोव-2 एन जीन और ओआरएफ लैब जीन को पहचानने में मदद करता है। यह जांच कोविड-19 के संदिग्ध व्यक्तियों के ऊपरी और निचले श्वसन नमूनों में सार्स-कोव-2 से न्यूक्लिक एसिड के गुणात्मक पता लगाने के लिए बनाया गया है। सार्स-कोव-2 का गुणात्मक पता लगाने के लिए उपयोग किए जाने वाले वीराजेन का निर्माण यूबियो बायोटेक्नोलॉजी सिस्टम्स द्वारा किया जाएगा और सिप्ला देशभर में अपने विस्तृत वितरण नेटवर्क के माध्यम से इसका विपणन और वितरण करेगी। वर्तमान परिस्थितियों में, कोविड-19 आरटी पीसीआर टेस्ट पूरे देश में व्यापक रूप से किया जाता है, क्योंकि सरकारें, समुदाय और संगठन वायरस के प्रसार का पता लगाने और रोकने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। यह लॉन्च डायग्नोस्टिक स्पेस में कंपनी के चल रहे विस्तार की पुष्टि करते हुए मौजूदा परीक्षण सेवाओं और क्षमता के मुद्दों को दूर करने में मदद करेगा। कंपनी 25 मई से डिटेक्शन किट की आपूर्ति शुरू करेगी। साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए, सिप्ला के एमडी और ग्लोबल सीईओ उमंग वोहरा ने कहा, सिप्ला कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई में उपचार तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास कर रही है। केयर फॉर लाइफ के हमारे मूल उद्देश्य से निर्देशित, यह साझेदारी हमें इस समय जैसे महत्वपूर्ण समय में देशभर में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने में सक्षम बनाएगा। –आईएएनएस एसजीके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Ozempic इंडिया में लॉन्च, ब्लड शुगर कंट्रोल से लेकर वजन घटाने तक एक ही इंजेक्शन करेगा कमाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में टाइप 2 डायबिटीज के लाखों मरीजों के लिए एक बड़ी खबर है। डेनमार्क की फार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने...
spot_img

Latest Stories

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...

आज रिलीज हुई Kusha Kapila की Netflix सीरीज Maamla Legal Hai 2, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का फोटोशूट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Kusha Kapila की सीरीज...

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...

Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 की कमाई में आया बदलाव, जानिए 16वें दिन का कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

UP Toll Tax & FASTag Rules: यूपी में महंगा हुआ एक्सप्रेसवे सफर, जानिए नई दरें और एक्स्ट्रा कटे पैसे कैसे पाएं वापस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर सफर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵