back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मधुमक्खी पालन बनेगा किसानों के आय का बड़ा साधन: कल्पना

नवादा 18 मार्च (हि स)। नवादा जिले के कौआकोल के सोखोदेवरा गांव स्थित जेपी आश्रम परिसर में कृषि विज्ञान केंद्र,ग्राम निर्माण मण्डल सर्वोदय आश्रम सोखोदेवरा के तत्वाधान में 12 मार्च से शुरू हुए वैज्ञानिक विधि से सात दिवसीय मधुमक्खी पालन विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हुआ। समापन कार्यक्रम के बाद जिले के विभिन्न प्रखंडों से प्रशिक्षण में हिस्सा लिए 25 किसानों को प्रमाण पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कल्पना सिन्हा एवं डॉ. जयवंत कुमार सिंह ने प्रशिक्षुओं को मधुमक्खी पालन से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वैज्ञानिक कल्पना सिन्हा ने कहा कि मधुमक्खी पालन किसान के लिए खेती के अतिरिक्त आय का एक बेहतरीन साधन हो सकता है। प्रशिक्षित किसान वैज्ञानिक ढंग से मधुमक्खी पालन कर अपनी आय का सृजन कर सकते हैं। जो उनके आर्थिक तंगी दूर करने में भी सहायक हो सकती है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति चाहे कृषक महिलाएं,बेरोजगार युवक युवतियां छोटे या बड़े व्यवसाय के रूप में मधुमक्खी पालन को अपनाकर अपनी बेरोजगारी को दूर कर सकते हैं। मधुमक्खी पालन बिना खेत का खेती है। जिसमें खेत की आवश्यकता नहीं है। मौके पर कोर्स कॉर्डिनेटर डॉ० विकास कुमार समेत अन्य कृषि वैज्ञानिक एवं केवीके के कर्मी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ सुमन/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

फडणवीस सरकार की अधूरी कर्जमाफी, महाराष्‍ट्र में किसान फिर सड़कों पर, अधूरा वादा बढ़ा रहा सियासी ताप

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र में कृषि ऋण माफी को लेकर बढ़ते आंदोलन ने महा-युति सरकार की चिंता बढ़ा दी है। चुनावी वादे...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...