back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लंबित कार्यो को चार दिनों के अंदर करें पूरा : डीएम

सुपौल, 20 मई (हि. स.)। मानसून आने से पूर्व संभावित बाढ़ के दृष्टिगत जिलान्तर्गत कोशी पश्चिमी तटबंध प्रमंडल, निर्मली के अधीन पड़ने वाले तटबंधो का निरीक्षण गुरुवार को डीएम महेंद्र कुमार ने किया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता पश्चिमी तटबंध, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता एवं अनुमंडल पदाधिकारी निर्मली मौजूद थे। डीएम ने मुख्यतः सिकरहट्टा मझारी निम्न बांघ, डगमारा मार्जिनल तटबंध एवं विस्तारित सिकरहट्टा मझारी निम्न बांध का निरीक्षण किया गया। पश्चिमी तटबंध के सिकरहट्टा मझारी निम्न बांध के 19 आरडी, 18 आरडी, 8.50 आरडी एवं 1.38 आरडी के कटाव निरोधक कार्यों का जायजा लिया। इसके अलावा डगमारा मार्जिनल तटबंध के 2.70 आरडी का भी निरीक्षण किया गया। विस्तारित सिकरहट्टा निम्न बांध का 16 किमी, 15 किमी एवं 5.3 किमी का भी निरीक्षण किया गया। तटबंधों के निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी, ने लंबित कार्यों को 4 दिनों के अंदर निष्पादन करने का निदेश दिया। साथ ही बाढ़ रोधी सामग्री बालू, बोल्डर आदि को चिन्हित स्थलों पर भंडारण करने का निदेश दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ राजीव

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories