back to top
17.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

होली के लिए आकर्षक ऑर्गेनिक गुलाल व जनजातीय उत्पाद

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। पूरे देश में बसंत ने दस्तक दे दी है। होली का रंगारंग त्योहार भी नजदीक आ रहा है। होली को देखते हुए विशेष जनजातीय उत्पादों के संग्रह में प्राकृतिक, औषधीय उत्पाद जैसे ऑर्गेनिक (जैविक) गुलाल, साबुन महेश्वरी, चंदेरी, बाग, कांथा, भंडारा, तुसर, संभलपुरी, पोचमपल्ली और इकत जैसी समृद्ध विरासत से संबंधित विभिन्न प्रकार की रंगीन साड़ी, कुर्ता, कपड़े, स्टोल, विभिन्न बुनाई और शैलियों की पोशाक सामग्री बनाई गई हैं। केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय के मुताबिक त्योहारी मौसम के इस खुशी का जश्न मनाने के लिए ट्राइब्स इंडिया ने आकर्षक और चमकदार जनजातीय उत्पादों की श्रृंखला पेश की है। इस पूरे जोश में कोविड के मामले कम होने का सच भी जुड़ा है। होली के विशेष संग्रह में प्राकृतिक, औषधीय उत्पाद जैसे ऑर्गेनिक (जैविक) गुलाल, साबुन, शैंपू और हर्बल तेल पैक आदि हैं। इसमें शर्बत, स्क्वैश, सूखे मेवे जैसे काजू और शहद की किस्में भी हैं। मंत्रालय ने बताया कि डोकरा शिल्प परंपरा में खूबसूरती से हाथ से बने कटोरे को ग्राहकों का इंतजार रहता है। क्योंकि वे होली से जुड़े सभी जैविक रंगों और पारंपरिक स्नैक्स रखने के लिए इनका उपयोग करते हैं। जैविक हल्दी, सूखा आंवला, जंगली शहद, काली मिर्च, रागी, त्रिफला और दाल के मिश्रण जैसे मूंग दाल, उड़द की दाल, सफेद बीन्स व दलिया जैसे प्राकृतिक और प्रतिरक्षा बढ़ाने वाले जनजातीय उत्पादों से लेकर कलाकृतियां जैसे पेंटिंग वार्ली शैली में हों या पटचित्र, डोकरा शैली में हाथ से बने आभूषणों से लेकर उत्तर-पूर्व की वांचो और कोन्याक जनजातियों के मोतियों के हार से लेकर कठपुतली और बच्चों के खिलौने तक, धातु शिल्प से लेकर बांस के उत्पादों की श्रृंखला ट्राइफेड के अनुभव का हिस्सा हैं। ट्राइफेड ट्राइब्स इंडिया नेटवर्क में जनजातीय उत्पादों और उसके विपणन व विकास के माध्यम से आजीविका को बढ़ावा देने और जनजातीय लोगों को सशक्त बनाने के अपने प्रयासों के अनुरूप वह बिक्री के लिए अपने विविध व आकर्षक उत्पादों की सीमा का विस्तार कर रहा है। 119 ट्राइब्स इंडिया आउटलेट और ई-कॉमर्स मंच विभिन्न प्रकार की जरूरतों को पूरा कर रहा है। एक आदर्श वन-स्टॉप डेस्टिनेशन (एक स्थान पर व्यापक श्रेणी के सामान या सेवाएं देने) के तहत ट्राइब्स इंडिया की सूची में हाल ही में देश भर के जनजातीय उत्पाद शामिल किए गए हैं, जिसमें प्राकृतिक उत्पाद भी हैं। इसमें हस्तशिल्प और हस्तकरघा दोनों मिलेंगे जो आदिवासी जीवन के तरीकों को दर्शाते हैं। ये जनजातीय उत्पाद हस्तशिल्प और जैविक दोनों रूप में हैं, जो उपहार के लिए अच्छे विकल्प हैं। आवश्यकताओं और बजट के हिसाब से उन्हें आकर्षक उपहार पैक और टोकरी (हैम्पर्स) में विशेष रूप से सजाया जा सकता है। इन गिफ्ट हैम्पर्स को प्रीमियम ऑर्गेनिक, रीसाइकल होने वाली टिकाऊ पैकिंग सामग्री में पैक किया जा सकता है। इसे ट्राइब्स इंडिया के लिए प्रसिद्ध डिजाइनर रीना ढाका द्वारा विशेष रूप से डिजाइन किया गया है, यह किसी भी अवसर के लिए उपयुक्त है। –आईएएनएस जीसीबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की...

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵