back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एमवाय अस्पताल की मर्च्युरी में अनाधिकृत उपस्थिति पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त, वार्ड बॉय निलंबित

प्रभारी डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस इंदौर, 18 मार्च (हि.स.)। इंदौर के एमवाय अस्पताल की मर्च्युरी में अनाधिकृत उपस्थिति पर संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने गुरुवार को दो कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी है तथा एक वार्ड बॉय को निलंबित कर दिया है। साथ ही प्रभारी डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज इंदौर की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष एवं संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने गुरुवार को एक समाचार पत्र में प्रकाशित ख़बर पर संज्ञान लेते हुए एमवाय अस्पताल की मर्च्युरी में अनुबंध पर कार्यरत एचएलएल हाइट्स (जो कि भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन उपक्रम है) के दो कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। इसके अलावा एचएलएल हाइट्स को उचित आर्थिक दंड भी देना आदेशित किया है। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित ने बताया कि मर्च्युरी में कार्यरत कर्मचारी वार्ड बॉय मुकेश अंजाना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है तथा मर्च्युरी विभाग के प्रभारी अधिकारी डॉ. बजरंग सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵