back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वड़ोदरा रेलवे यार्ड में खड़ी मेमू ट्रेन में लगी आग,3 डिब्बे जले

– हरिद्वार जा रही देहरादून एक्सप्रेस को वड़ोदरा स्टेशन पर रोका गया – डीआरएम ने आग लगने के कारण जानने लिए आदेश दिए वडोदरा/अहमदाबाद,20 मई (हि. स.) | वडोदरा यार्ड में खड़ी एक मेमू ट्रेन में आज रहस्यमय ढंग से आग लग गयी। घटना की सूचना मिलने पर वड़ोदरा फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसके पहले ट्रेन के तीन डिब्बे जल कर राख हो गए। संतोषजनक रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ क्योंकि ट्रेन में कोई यात्री नहीं था और यार्ड बंद था। हालांकि मेमू ट्रेन में लगी आग का रेल परिचालन पर सामान्य रूप से असर पड़ा। बांद्रा से हरिद्वार जाने वाली देहरादून एक्सप्रेस को वड़ोदरा स्टेशन पर हा रोकना पड़ा। दमकल और रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार वड़ोदरा रेलवे यार्ड नंबर 6-7 पर सुबह 5:45 बजे खड़ी मेमू ट्रेन में आग लग गयी। लोगों ने घटना की सूचना पायलट बृजेश चंद्र को दी और तुरंत रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी गई | मेमू ट्रेन में आग लगने की सूचना मिलते ही रेलवे लाइन पर बिजली आपूर्ति (ओएचई) काट दी गई। वडवाड़ी फायर ब्रिगेड की टुकड़ी कुछ ही मिनटों के भीतर मौके पर पहुंच गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी पार्थ ब्रह्मभट्ट भी मौके पर पहुंचे और आवश्यकतानुसार आग बुझाने के लिए टेंकर मंगवाए। मेमू ट्रेन में आग लगने से रेल लाइन प्रभावित हुई क्योंकि रेलवे लाइन की बिजली आपूर्ति (ओएचई) बंद कर दी गई। बांद्रा से हरिद्वार जाने वाली देहरादून एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 09019) अधिक प्रभावित रही। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका और ट्रेन सेवा बहाल कर दी गई। रेलवे के डीआरएम, एडीआरएम और एचआर सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीआरएमए ने मेमू ट्रेन में आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। एफएसएल की टीम ने जरूरी सैंपल लेकर जांच शुरू की है। हिन्दुस्थान समाचार/हर्ष शाह / प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵