back to top
24.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त हो कार्रवाई : जिलाधिकारी

— हिन्दू और मुस्लिम अपने—अपने त्योहारों को सौहार्दपूर्ण मनायें कानपुर, 18 मार्च (हि.स.)। होली का पर्व नजदीक आ रहा है और इसके साथ ही शबे बारात और गुड फ्राइडे का त्योहार है। इन सभी त्योहारों को जनपदवासी आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। अगर किसी को रंग को लेकर परेशानी है तो जबरदस्ती न किया जाये और हुडदंगियों पर पुलिस पैनी नजर रखे। समाज का माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में किसी भी प्रकार की हिचक न रखे। यह बात गुरुवार को जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कही। जिलाधिकारी आलोक तिवारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में होली,शबे बारात व गुड फ्राइडे के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से अधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में जानबूझ कर जो व्यक्ति माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा ऐसे लोगों से पूरी सख्ती से निपटा जायेगा। किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं की जायेगी। उन्होंने सभी धर्म सम्प्रदाय के व्यक्तियों से अपील की कि वह शांतिपूर्ण ढंग से भाईचारा, मेलमिलाप व साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ त्योहार मनाये। उन्होंने कहा कि कही कोई अप्रिय घटना न घटित होने पाये। जिला प्रशासन सभी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए कटिवद्व है। इसमें अवरोध उत्पन्न करने वाले शरारती तत्वों के विरुद्व मौके पर ही ठोस कार्यवाही की जायेगी चाहे वह किसी भी धर्मसम्प्रदाय का हो। हुडदंग करने वालों पर रखी जाएगी नजर डीआईजी डा0 प्रीतिन्दर सिंह ने कहा कि होली पर हुडदंग करने वालों पर कड़ाई से नजर रखी जायेगी। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों एवं क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में पैनी निगाह रखें एवं क्षेत्र का भ्रमण कर प्रतिदिन उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने सभी वर्ग के लोगों को अच्छे वातावरण एवं माहौल में सामाजिक एकता को ध्यान में रखते हुये मेल मिलाप के साथ त्योहार मनाने की जोरदार अपील की है। उन्होंने सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति कमेटी की बैठक करने व वालेन्टियर को भी आमंत्रित कर अद्यतन स्थिति का जायजा लेते रहने के निर्देश दिये हैं। होली के दिन शराब की दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/मोहित

Advertisementspot_img

Also Read:

Basant Panchami 2026: ज्ञान और विद्या की देवी को प्रसन्न करने के लिए जानें पूजा विधि, भूलकर भी न करें ये गलतिय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का पर्व मां सरस्वती को समर्पित माना जाता है। माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵