back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खाद्य पदार्थों की दर तय, मनमाना दाम वसूलने पर होगी कार्रवाई

बेगूसराय, 20 मई (हि.स.)। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक खाद्य सामग्रियों के दाम में अप्रत्याशित वृद्धि को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। डीएम अरविंद कुमार वर्मा के निर्देश पर बाजार सर्वे के अनुसार जिला आपूर्ति विभाग ने सभी आवश्यक खाद्य सामग्रियों का थोक एवं खुदरा मूल्य निर्धारित कर दिया है। डीएम के निर्देश के आलोक में जिले भर के अधिकारी लगातार दुकानों का निरीक्षण कर निर्धारित मूल्य पर समान बेचने का निर्देश दे रहे हैं। निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने पर दुकानदारों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने थोक एवं खुदरा सामान की नयी मूल्य तालिका जारी की है तथा प्रत्येक दिन बाजार के आधार पर कीमतें तय की जा रही हैं। आपूर्ति विभाग द्वारा गुरुवार को जारी सूची के मुताबिक चावल 30 से 40 रुपये किलो, गेहूं 16 से 18 रुपये किलो, गेहूं का आटा 24-25 रुपये किलो, चने की दाल 80 रुपये किलो, अरहर की दाल 110 रुपये किलो, उड़द की दाल 120 रुपये किलो, मूंग की दाल 120 रुपये किलो, मसूर दाल 90 रुपये किलो एवं चीनी की कीमत 40 रुपये किलो तय की गयी है। इसके साथ ही दूध (सुधा) की कीमत 48 रुपये लीटर, सरसों तेल (धारा ब्रांड) 180 रुपये किलो, सरसों तेल (हवाई घोड़ा ब्रांड) 170 रुपये किलो, वनस्पति तेल 105 रुपये किलो, फार्च्यून का सोया तेल 160 रुपये किलो, गुड़ 45 रुपये किलो, टाटा चाय 200 रुपये किलो, नमक 12 रुपये किलो, आलू 18 से 20 रुपये किलो, प्याज 20 से 22 रुपये किलो तथा टमाटर की कीमत 20 रुपये किलो तय की गयी है। उल्लेखनीय है कि बाजार में कुछ दुकानदार लोगों से मनमाना दाम वसूल रहे हैं। सरसों का तेल 220 रुपये किलो तक बेचे जा रहे हैं, जिसके कारण जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/विभाकर

Advertisementspot_img

Also Read:

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू हो गई है ऐसे में अगर आप सोच रही हैं कि अगर आपको 9 दिन...
spot_img

Latest Stories

Shiv Thakare शिव ठाकरे ने जीता The 50 का खिताब, फैन को मिली प्राइज मनी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द 50 शो' (The 50)...

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵