back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पश्चिम बंगाल में भाजपा की लहर : केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री

बरईपुर/ जयपुर, 18 मार्च (हि.स.)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी पिछले दो दिन से पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे पर है। चौधरी ने गुरुवार को भोले भूतनाथ महादेव मंदिर में बाबा के दर्शन व आशीर्वाद प्राप्त कर पश्चिम बंगाल में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इसके बाद कैनिंग पूरबा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अर्नब रॉय एवं कैनिंग पश्चिम विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रॉबिन सरदार की नामांकन रैली में भाग लिया। चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आमजन और कार्यकर्ताओं का उत्साह स्पष्ट रूप से बता रहा है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार के कुशासन और हिंसक राजनीति से यहां की जनता त्रस्त हो चुकी है, इस बार पश्चिम बंगाल विकास और सुशासन के लिए भाजपा को चुनने जा रहा है। कैनिंग विधानसभा क्षेत्र की चुनावी सभाओं में कृषि राज्यमंत्री ने ममता बनर्जी पर सीधा हमला करते हुए कहा है कि ममता बनर्जी किसानों की हमदर्द नहीं बल्कि सबसे बड़ी दुश्मन है। ममता बनर्जी और उनकी सरकार किस प्रकार किसान विरोधी है इसका ज्वलंत उदाहरण है कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को लाभ नहीं लेने दिया गया। इस योजना में बंगाल के 70 लाख किसानों को जो लाभ सीधे उनके खाते में 8400 करोड़ रूपये जाते वह नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी काल में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों के हित में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लागू करके उन्हें सहारा दिया था। उसे भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किसानों को इस सहायता से वंचित रखा। पश्चिम बंगाल प्रवास के दौरान जिला बरईपुर के विधानसभा क्षेत्र कैनिंग में किसानों के खेत में फसलों का निरीक्षण करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बंगाल की ममता सरकार से प्रदेश के किसान आजिज आ चुके हैं। तृणमूल कांग्रेस सरकार बंगाल के किसानों और आमजन के साथ छल कर रही है। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी और भाजपा तृणमूल कांग्रेस को उखाड़ फेंकेगी। भाजपा में टीएमसी छोड़ कर बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। इससे साफ पता चल रहा कि बंगाल में भाजपा के पक्ष में परिवर्तन की लहर चल रही है। कैलाश चौधरी ने कहा कि बीजेपी की सरकार आने पर हम ‘भ्रष्टाचार मुक्त, विकास युक्त’ बंगाल बनाएंगे। बंगाल में फिर से बिजनेस को बढ़ावा मिले हमें ऐसा माहौल तैयार करना होगा। केंद्र की स्वच्छ भारत योजना, उज्ज्वला योजना के जरिए बंगाल की करोड़ों महिलाओं का सशक्तिकरण किया गया है। साथ ही कोरोना काल में केंद्र सरकार की ओर से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया, लेकिन बंगाल की सरकार ने यहां आम लोगों को फायदा नहीं होने दिया। हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

The Bengal Files Day 3: फिल्‍म ‘द बंगाल फाइल्स’ का प्रदर्शन फीका, जानें तीसरे दिन की कमाई

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड के स्‍टार अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी की लीड रोल वाली फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ (The Bengal...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵