नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम एक बार फिर अपनी शानदार एक्टिंग को लेकर चर्चा में हैं। साल 2025 में थिएटर्स में रिलीज हुई कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘Haq’ में उनके अभिनय को पहले ही क्रिटिक्स से जबरदस्त सराहना मिल चुकी थी। अब जब यह फिल्म 2 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई है, तो यामी को तारीफों की एक नई लहर का सामना करना पड़ रहा है। ताजा नाम जुड़ा है मशहूर फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान का, जिन्होंने यामी के परफॉर्मेंस को “आउटस्टैंडिंग” बताया है।
फराह खान ने बुधवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म ‘हक’ का पोस्टर शेयर करते हुए यामी गौतम की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, यामी गौतम, हर अवॉर्ड पाने के लिए तैयार हो जाओ शानदार परफॉर्मेंस। इसके साथ ही फराह ने यामी के को-स्टार इमरान हाशमी की भी सराहना करते हुए लिखा, आप अब तक के सबसे बेस्ट हैं। फराह की इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर यामी के फैंस और भी ज्यादा उत्साहित नजर आए। फराह से पहले भी कई बॉलीवुड सितारे यामी की एक्टिंग की तारीफ कर चुके हैं। एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने नेटफ्लिक्स पर फिल्म देखने के बाद लिखा था अभी नेटफ्लिक्स पर ‘हक’ देखी। यामी गौतम, क्या शानदार परफॉर्मेंस है।
यामी गौतम की परफॉर्मेंस क्यों है खास
इस फिल्म में यामी का अभिनय बेहद संयमित और प्रभावशाली है। न कोई ओवरड्रामा, न भारी डायलॉगबाज़ी-बल्कि आंखों, खामोशी और मजबूत संवादों के ज़रिए उन्होंने अपने किरदार को जीवंत किया है। यही वजह है कि क्रिटिक्स के साथ-साथ इंडस्ट्री के बड़े नाम भी उनकी तारीफ कर रहे हैं।
इमरान हाशमी का अलग अंदाज़
इमरान हाशमी इस फिल्म में अपने इमेज से हटकर एक गंभीर और लेयर्ड किरदार में नजर आते हैं। उनका रोल कहानी में नैतिक द्वंद्व पैदा करता है और कोर्टरूम सीन्स में उनकी मौजूदगी फिल्म को और मजबूत बनाती है।
कोर्टरूम सीन की मजबूती
फिल्म के कोर्ट सीन बेहद रियल और प्रभावशाली हैं। यहां सिर्फ बहस नहीं, बल्कि कानून की बारीकियां, सवाल-जवाब और भावनात्मक टकराव दिखाया गया है, जो दर्शक को अंत तक बांधे रखता है।
सामाजिक संदेश
Haq महिलाओं के अधिकार, समानता और कानून की ताकत पर सवाल उठाती है। यह फिल्म बताती है कि चुप रहना विकल्प नहीं है और संविधान हर नागरिक को न्याय मांगने का अधिकार देता है।
ओटीटी पर क्यों मिल रहा ज्यादा प्यार
थिएटर में भले ही फिल्म बड़ी कमाई न कर पाई हो, लेकिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज के बाद इसे सही दर्शक मिल रहा है। घर पर बैठकर गंभीर और कंटेंट-ड्रिवन फिल्में देखने वाले दर्शकों के बीच Haq तेजी से चर्चा में आ गई है।
206e31d54b795353cb61913d66644100-========.avif
यामी गौतम ने भी फिल्म को मिल रहे प्यार के लिए आभार जताते हुए X पर लिखा,
“HAQ को मिल रहा प्यार मेरे लिए एक कलाकार और एक महिला के तौर पर बेहद खास है. Jai Hind





