back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जूनियर पदक विजेता भी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति के हकदार

जयपुर, 18 मार्च(हि.स.)। राजस्थान हाईकोर्ट ने कहा है कि वल्र्ड चैम्पियनशिप के जूनियर पदक विजेता भी सरकरी सेवाओं में आउट ऑफ टर्न नियुक्ति के हकदार हैं। इसके साथ ही अदालत ने वर्ष 2018 में शूटिंग की वल्र्ड चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता को समस्त परिलाभों के साथ ए कैटेगिरी में नियुक्ति देने के आदेश दिए हैं। अदालत ने इस संबंध में कमेटी को एक सप्ताह में बैठक कर निर्णय करने को कहा है। न्यायाधीश एसपी शर्मा ने यह आदेश मानिनि कौशिक व अन्य की याचिका पर दिए। याचिका में अधिवक्ता विज्ञान शाह ने अदालत को बताया कि राज्य सरकार की ओर से खिलाडियों को आउट ऑफ टर्न नियुक्तियां देने के लिए वर्ष 2017 में नियम बनाए गए थे। इसके तहत पदक के स्तर के आधार पर सरकारी सेवा के पदों पर नियुक्तियां देने का प्रावधान किया गया। याचिकाकर्ता ने वर्ष 2018 में शूटिंग की वल्र्ड चैम्पियनशिप के जूनियर इंवेट में वल्र्ड रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था। वहीं राज्य सरकार ने उसे जूनियर चैम्पियनशिप का हवाला देते हुए नियुक्ति देने से इनकार कर दिया। याचिका में कहा गया कि दोनों वर्गो के लिए अलग-अलग चैम्पियनशिप ना होकर अलग इवेंट हुआ था। जिसमें समान स्तर पर प्रतियोगिता हुई थी। इसके साथ ही सीनियर और जूनियर इंवेट के पदकों की एक सारिणी में ही गणना की गई थी। वहीं नियुक्ति के नियमों में भी सीनियर और जूनियर का भेद नहीं किया गया है। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने याचिकाकर्ताओं को कैटेगिरी ए के तहत नियुक्ति देने के आदेश दिए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/पारीक/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵