back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ओमिक्रॉन के डर के बीच आंध्र के व्यक्ति का सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया

विशाखापत्तनम, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में ओमिक्रॉन के डर के कारण अधिकारियों ने एक ऐसे व्यक्ति के सैंपल भेजे हैं, जो हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से लौटा था। उसका कोरोनावायरस टेस्ट पॉजिटिव आया था। वह व्यक्ति श्रीकाकुलम शहर में अपने घर से अलग आइसोलेशन में रह रहा था और उसके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए हैदराबाद में सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (सीसीएमबी) में भेजे गए थे। श्रीकाकुलम के जिला कलेक्टर श्रीकेश लथकर ने कहा कि जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस बात की पुष्टि की जा सकती है कि वह ओमिक्रॉन से संक्रमित है या नहीं। कलेक्टर ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि मामले से निपटने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। श्रीकाकुलम जिले के संताबोम्मली का रहने वाला व्यक्ति 23 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से लौटा था और उसका हवाई अड्डे पर कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था। हालांकि, बाद में उसे बुखार हो गया और 5 दिसंबर को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उसका एक और टेस्ट किया गया जो पॉजिटिव आया। अधिकारियों ने कहा कि शख्स और उसका परिवार घर से अलग आइसोलेशन में रह रहे थे। जैसे ही सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैली कि वह व्यक्ति ओमिक्रॉन से संक्रमित है, तभी स्वास्थ्य अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उसका सैंपल पुष्टि के लिए सीसीएमबी भेजा गया है। आंध्र प्रदेश में अब तक ओमिक्रॉन का कोई मामला सामने नहीं आया है। सार्वजनिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण निदेशक डॉ हिमावती ने उन रिपोटरें का भी खंडन किया कि राज्य में विदेश से आए 30 लोग लापता हैं। आंध्र प्रदेश में कोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा नहीं है, लेकिन हैदराबाद, चेन्नई या देश के अन्य अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों पर उतरने के बाद जोखिम वाले देशों से राज्य में लौटने वाले यात्रियों के बारे में राज्य को केंद्रीय अधिकारियों से अलर्ट मिल रहा है। विशाखापत्तनम क्षेत्र से लगभग 30 यात्री पिछले सप्ताह लौटे थे और उनके स्वास्थ्य की निगरानी राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही थी। स्वास्थ्य विभाग ने यात्रियों की निगरानी और स्क्रीनिंग के लिए राज्य के सभी हवाई अड्डों पर चिकित्सा दल भी तैनात किए हैं। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵