back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डीएसओ ने किया स्कूल शिक्षा मंत्री के बयान का विरोध, जलाई प्रतियां

गुना, 30 जून (हि.स.) । निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली की शिकायत करने पहुंचे अभिभावकों को स्कूल शिक्षा मंत्री द्वारा दिये गए अमर्यादित बयान का डीएसओ ने विरोध कर प्रतियां जलाई। स्कूल शिक्षा मंत्री के इस अमर्यादित व्यवहार के खिलाफ छात्र संगठन ने स्थानीय हनुमान चौराहे पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और अमर्यादित बयान की प्रतियां जलाई गईं। इस अवसर पर डीएसओ के प्रदेशाध्यक्ष मुदित भटनागर ने कहा कि कोरोना लॉकडाउन के कारण विषम आर्थिक परिस्थिति में आम जनता के हालात किसी से छिपे नहीं हैं। कोरोना महामारी के पीड़ादायक समय में जहां अभिभावक जन भयंकर बढ़ती बेरोजगारी, बेतहाशा महंगाई के चलते घोर आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। पिछले डेढ़ साल से कोई स्कूल नहीं लगे हैं, नाममात्र के लिए कुछ ऑनलाइन क्लासेस हुई हैं। लेकिन निजी स्कूलों द्वारा पूरी फीस वसूली जा रही है। जब इस शिकायत को लेकर मंगलवार को भोपाल में पालक संघ के सदस्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से मिलने पहुंचे तो अभिभावकों के साथ सहानुभूति रखते हुए समस्या का समाधान करने के बजाय शिक्षा मंत्री के द्वारा अभिभावकों को दो टूक जवाब में कह दिया गया कि जो करना है करो… जिससे शिकायत करनी है कर दो…. मरना है तो जाकर मर जाओ जैसे बेहद अमर्यादित और निष्ठुरता पूर्ण शब्दों का प्रयोग किया गया। हम शिक्षा मंत्री के इस गैरजिम्मेदाराना और अमर्यादित व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह पंवार ने कहा कि जब स्कूल लगे ही नहीं तो फीस किस बात की वसूल जा रही है, यही साधारण सा सवाल अभिभावक कर रहे हैं। वहीं सरकार में बैठे मंत्री और जनप्रतिनिधियों के द्वारा दिया ऐसा बयान सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करता है कि वो किसके साथ खड़ी है। लगातार अभिभावकों की मांग पर कुछ महीनों पहले ही हाईकोर्ट द्वारा आदेश जारी करते हुए कहा था कि कोरोना काल चलने तक निजी स्कूल अभिभावकों से केवल ट्यूशन फीस लें। बावजूद इसके निजी स्कूल ट्यूशन फीस के अलावा दूसरी मदों में भी फीस वसूल रहे है और तो और कई निजी स्कूल फीस में लगातार बढ़ोतरी भी कर रहे हैं। सरकार द्वारा इसको रोकने के लिए कोई नियम नहीं बनाया गया बल्कि इस स्थिति में भी निजी स्कूलों को 10 फीसदी फीस बढ़ाने की पूरी छूट दी गई है। कई निजी स्कूल तो मनमानी करते हुए 30-50 फीसदी तक फीस में बढ़ोतरी कर रहे हैं और सरकार उन्हें छिपे तौर पर बढ़ावा दे रही है। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक

Advertisementspot_img

Also Read:

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं और अभी तक NEET UG 2026 के लिए आवेदन नहीं किया है,...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...