back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जानकी नवमी शुक्रवार को: सीताराम मंदिरों में सीताजी का होगा जन्माभिषेक

जयपुर, 20 मई(हि.स.)। वैशाख शुक्ल नवमी पर शुक्रवार को सीताराम मंदिरों में सीताजी का प्राकट्य दिवस यानी जानकी नवमी सादगीपूर्ण तरीके से मनाई जाएगी। शहर के चांदपोल, छोटी चौपड़, गलता जी, टोंक फाटक, राजापार्क सहित अन्य सीता राम मंदिरों में महंत, पुजारियों के सान्निध्य में जानकीजी का जन्माभिषेक कार्यक्रम होगा। इसके बाद जन्म की आरती की जाएगी। इस मौके पर मंदिरों में बधाइयां गाई जाएगी। हालांकि कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन के चलते भक्त दर्शन नहीं कर पाएगे। जिसके चलते श्रृ़द्धालुओं के लिए सीयाजी के जन्मोत्सव के ऑनलाइन दर्शनों की व्यवस्था की गई है। इधर पीठ गलता तीर्थ सहित चांदपोल बाजार स्थित प्राचीन मंदिरश्री रामचन्द्रजी में जानकीजी का जन्माभिषेक के आयोजन होगा। लॉकडाउन के चलते इस बार भी बडे सामूहिक आयोजन नहीं हो पाए है, लेकिन जानकी के जन्मोत्सव की रस्में मंदिरों में निभाई जाएगी। वहीं चांदपोल बाजार स्थित प्राचीन मंदिरश्री रामचन्द्रजी में जानकीजी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर महंत राधेश्याम तिवाडी के सान्निध्य में जनक दुलारी का जन्माभिषेक व षोडशोपचार के साथ पूजन किया जाएगा। आपको बतादें कि जानकी नवमी का अबूझ सावा होने से शहर में कई जगहों पर मांगलिक कार्य भी होंगे। हालांकि लॉकडाउन के चलते शादी- ब्याह जैसे सामूहिक आयोजन नहीं होंगे। वहीं रस निकुंज दरीबा पान में महंत अलबेली माधुरी शरण के सान्निध्य में ठाकुर राधा सरस बिहारी जू सरकार के जानकी जन्मोत्सव के मौके पर किशोरी जी का अभिषेक किया जाएगा। इधर चिंताहरण काले हनुमान जी मंदिर में महंत मनोहरदास के सान्निध्य में पूजा अर्चना और पंचामृत अभिषेक के बाद विशेष यज्ञ होगा। हाथोज धाम के दक्षिण मुखी बालाजी मंदिर में स्वामी बालमुकुंदाचार्य सान्निध्य में पंचामृत अभिषेक कर नई पोशाक धारण करवाई जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

Pran Birth Anniversary: पान की दुकान से चमकी थी स्टार की किस्मत, खलनायक बनकर किया बॉलीवुड पर राज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के आइकॉनिक खलनायक प्राण आज भी फैंस के दिलों में जिन्दा हैं। 90 के दशक के बाद भी उनकी फिल्मों...
spot_img

Latest Stories

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵