देहरादून, 30 जून (हि.स.)। आप आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया की मौजूदगी और आप प्रवक्ता रविन्द्र आनंद के नेतृत्व में कैंट विधानसभा प्रभारी एवं बसपा जिला उपाध्यक्ष जसपाल सिंह अपने समर्थकों के साथ आप में शामिल हो गए। मोहनिया ने सभी को आप की टोपी पहनाकर सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के इतने वर्षों बाद भी लोगों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाया।
आप दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड का विकास करेगी। जसपाल सिंह और उनके सैकड़ों समर्थक आगाम चुनाव में लाभकारी साबित होंगे। आप में शामिल होने वालों में हरप्रीत सिंह संयोजक सिख समाज बसपा, राजेन्द्र सिंह पूर्व उम्मीदवार कैंट, संजय बिरला, राजेन्द्र पाल, लखविन्दर, सुरेन्द्र जीत, जसविंदर कौर अध्यक्ष सुखमनी सेवा सोसाइटी, बीना,रंजीत, करमजीत, गुरमीत, दानिश, जसबीर, इकराम, इमरान, सोनू, विनय, तरुण, बिनोद वर्मा, राजीव, आनंद कुमार प्रमुख हैं। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश




