back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायपुर : तीन बीज विक्रेता, तीन कीटनाशक विक्रेता तथा एक उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस निलंबित

रायपुर, 30 जून (हि.स.)। रायपुर जिले में कृषि विभाग द्वारा ’’फ्लाईंग स्काॅट’’ टीम का गठन कर बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक विक्रेताओं के परिसर का सतत् निरीक्षण किया जा रहा है, साथ ही जांच के लिए नमूने भी लिए जा रहे हैं। उप संचालक कृषि रायपुर ने बताया कि अभी तक जिले में 85 प्रतिशत लायसेंसधारी विक्रेताओं के विक्रय परिसरो का निरीक्षण कर लिया गया है। निरीक्षण में पायी गयी कमी व त्रुटि के कारण सभी विक्रेताओं को नोटिस जारी करते हुए समय-सीमा में स्पष्टीकरण चाहा गया है। उनके द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण का अवलोकन करने पर जिनका जवाब असंतोषप्रद पाया गया उनका स्पष्टीकरण अमान्य करते हुए तीन बीज विक्रेताओं, तीन कीटनाशक विक्रेताओं एवं एक उर्वरक विक्रेता के अनुज्ञा (लाइसेंस) को 15-15 दिवस के लिए निलंबित किया गया है। साथ ही एक विक्रेता के विक्रय परिसर पर उर्वरक विक्रय प्रतिबंध की कार्यवाही की गई तथा 40 लायसेंसधारी विक्रेताओं को भविष्य के लिए चेतावनी नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण दल में उप संचालक कृषि आर.के. कश्यप, अनुविभागीय कृषि अधिकारी दीपक कुमार नायक, सहायक संचालक कृषि एम.डी. ओझा, ममता पाटिल, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आरके साहू एवं कृषि विकास अधिकारी दिलीप कुमार शर्मा उपस्थित थे। विभाग द्वारा खरीफ वर्ष 2021-22 के प्रारंभ से ही बीज, उर्वरक, कीटनाशक विक्रेताओं के परिसर के सतत् निरीक्षण करने एवं नमूने लिये जाने के लिये योजनाबद्ध रूप से कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान पीओएस मशीन से वितरण कराना एवं स्कंध का मिलान कराना जैसे महत्वपुर्ण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर सम्पन्न कराया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/ गायत्री प्रसाद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...